किसानों के लिए अच्छी खबर: हरियाणा में पराली प्रबंधन के लिए अब सरकार देगी हजार रु. प्रति एकड़

चंडीगढ़. खट्टर सरकार हरियाणा के किसानों के लिए एक अच्छी खबर लाई है. सरकार ने किसानों द्वारा पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए एक महत्तवपूर्ण फैसला लिया है. हरियाणा सरकार प्रदेश में पराली (धान के फसल अवशेष) के प्रबंधन के लिए अभी से जुट गई है. किसान पराली न जलाए इसके लिए सरकार उनको आर्थिक मदद देगी. इस साल स्ट्रा बेलर द्वारा पराली की गांठ या बेल बनवाकर इसे औद्योगिक इकाइयों में देने वाले किसानों को प्रति एकड़ एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. इसके लिए प्रदेश सरकार ने 230 करोड़ रुपये का बजट रखा है.

farmers

हरियाणा के किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए विभाग के पोर्टल https://agriharyana.gov.in पर पंजीकरण करवा सकते है. हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए किसान अपने निकटतम कृषि अधिकारी या टोल फ्री नंबर 18001802117 पर संपर्क कर सकते हैं. यह पोर्टल किसानों और उद्योगों को पराली की मांग और आपूर्ति के लिए मंच प्रदान करता है. इस पोर्टल पर किसान और उद्योग पराली का क्रय-विक्रय कर सकते हैं.

farmers

राज्‍य के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने बताया कि पराली की गाठें बनाने वाली स्ट्रा बेलर यूनिट किसानों को अनुदान पर उपलब्ध कराई जाती है. उन्होंने सभी औद्योगिक इकाइयों को भी पराली के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराने की गुजारिश की, ताकि समय पर उन्हें पराली मिल सके.

इस तरह पराली जलाने की समस्या से निजात मिलेगी और वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सकेगा. पिछले साल 24 हजार 409 किसानों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया था. पोर्टल पर 147 औद्योगिक इकाइयों ने आठ लाख 96 हजार 963 टन पराली की खरीद के लिए पंजीकरण कराया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+