अमृतसर में विस्फोटक मिलना चिंताजनक, शांति-सद्भाव के लिए कदम उठाए कैप्टन सरकार: राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के अमृतसर में एक टिफिन बॉक्स में विस्फोटक पदार्थ मिलने पर चिंता जाहिर की है।

नई दिल्ली/पंजाब, 10 अगस्त: आम आदमी पार्टी ने पंजाब के अमृतसर में एक टिफिन बॉक्स में विस्फोटक पदार्थ मिलने पर चिंता जाहिर की है। 'आप' के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि विस्फोटक पदार्थ का मिलना बहुत चिंता का विषय है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए विस्फोटक पदार्थ अमृतसर व अन्य जगहों पर भेजे गए। कैप्टन सरकार से कहना है कि कोई ऐसी घटना न हो, जिससे सूबे में आपसी भाईचारा, एकजुटता, प्यार, अमन और शांति पर नकारात्मक प्रभाव पड़े। राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब सरकार देश विरोधी साजिशें सफल न होने दे और शांति सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम करे। आम आदमी पार्टी और 'आप' के मुखिया अरविंद केजरीवाल का पूरा प्रयास है कि सूबे में प्यार, भाईचारा, एकजुटता, अमन और शांति बनी रहे। आम आदमी पार्टी की मांग है कि कानून व्यवस्था खराब करने के आरोप में पकड़े गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

raghav chadha

पंजाब में शांति, अमन, प्यार और भाईचारा बरकरार रखने के लिए हर संभव कदम उठाए सरकार

आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता विधायक राघव चड्ढा ने आज डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमारे पंजाब सूबे में बीते कुछ दिनों से कुछ ऐसी घटनाएं घटी हैं, जिसके चलते एक चिंता जनक माहौल बना हुआ है। हमने देखा है कि आज से कुछ दिन पहले मोहाली में दिनदहाड़े एक युवक को दो लोगों ने कई राउंड फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। आज पंजाब पुलिस के आला अधिकारी, उनके मुखिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह सूचना दी कि कैसे अमृतसर में एक बैग में रखे टिफिन बॉक्स में विस्फोटक, गोला बारूद बरामद हुआ। अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद ड्रोन के जरिए इन विस्फोटक पदार्थों को अमृतसर और अन्य जगहों पर भेजा जा रहा था। यह बहुत ही चिंता का विषय है। आम आदमी पार्टी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पंजाब की कैप्टन सरकार और पंजाब पुलिस को यह कहना चाहती है कि आप हर संभव कदम उठाइए। सारे संभव उपाय अपनाइए और हमारे पंजाब सूबे की शांति, अमन, प्यार और भाईचारा बरकरार रखिए।

देश विरोधी मंसूबों को नाकाम करने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम करे कैप्टन सरकार

राघव चड्ढा ने कहा कि हमारे पंजाब सूबे में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी पूरी तरह से राज्य सरकार यानि कि कैप्टन सरकार की है। यह उनकी जिम्मेदारी बनती है कि अमन, प्यार, शांति और एकजुटता लोगों में बनी रहे। लोगों को आपस में बांटने वाली या कानून व्यवस्था की कोई भी स्थिति पंजाब में उत्पन्न न हो। हमारे पंजाब के लोग आपस में भाईचारा, प्यार, अमन और शांति के साथ रहना जानते हैं। कोई भी ऐसी घटना पंजाब सरकार न होने दे, जिससे पंजाब में शांति सद्भाव खराब हो। साथ ही, जिन लोगों के मंसूबे देश विरोधी हैं। जैसे अभी नजर आ रहा है कि पाकिस्तान की ओर से शायद कुछ ड्रोन भेजे जा रहे हैं। देश विरोधी मंसूबों को अंजाम न दिया जाए, इस तरह के हमले और साजिशें सफल न हो, इसके लिए भी पंजाब सरकार पूरी मुस्तैदी से अपना काम करें और लड़ाई लड़े।

पंजाब में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की हो रही कोशिशों को रोके कैप्टन सरकार

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी और हमारी आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आपसी भाईचारा, प्यार, अमन, शांति और एकजुटता में विश्वास रखने वाले लोग हैं। हम हमेशा से शांति सद्भाव का पैगाम देते आए हैं। मैं फिर से यह स्पष्ट कर दूं कि आम आदमी पार्टी, पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभाने की चेतावनी देती है, उन्हें हिदायत देती है कि अपनी जिम्मेदारी निभाओ। पंजाब में जो वारदातें हो रही हैं, कानून व्यवस्था बिगाड़ने जो कोशिशें हो रही हैं, उन्हें रोकिए, वह न हो। हमारा पंजाब सूबा और हमारे पंजाब के लोग शांति चाहते हैं, प्यार चाहते हैं। हमारे पंजाब सूबे में बीते कुछ समय बड़ा अंधेरे का दौर देखा है। काफी परिवार उस अंधकार की आग में जले। हमारा सूबा उस बुरे दौर से गुजरा है। मैं आज उस दौर को ध्यान में रखते हुए पंजाब की कैप्टन सरकार को यह कहना चाहता हूं कि हमारे सूबे में कोई भी ऐसी घटना न घटे, जिससे हमारी आपसी भाईचारा, एकजुटता, प्यार, अमन और शांति पर कोई भी नकारात्मक प्रभाव पड़े। हम लोग आम आदमी पार्टी की ओर से अपने स्तर पर भी हर संभव प्रयास करेंगे कि प्यार, भाईचारा, एकजुटता, अमन और शांति बनी रहे।

सूबे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी संभाले कैप्टन सरकार

राघव चड्ढा ने कहा कि हम कैप्टन सरकार से भी यही कहना चाहेंगे कि कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, उसे संभालिए। देश विरोधी ताकतें अपने मंसूबों को अंजाम देने में सफल न हों, इसका आप ख्याल रखें और इसे सुनिश्चित करें। जिन लोगों कोे आपने कानून व्यवस्था को खराब करते हुए पकड़ा है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कीजिए, ऐसी आम आदमी पार्टी मांग करती है। इसी के साथ साथ मैं आम आदमी पार्टी और हमारे मुखिया अरविंद केजरीवाल की ओर से एक अमन, प्यार, शांति, भाईचारे और एकजुटता का संदेश पूरी पंजाब की आवाम को देना चाहता हूं। हम सब मिलकर एक-दूसरे के साथ प्यार से रहें। हमारे सूबे में कोई भी व्यक्ति, कोई भी पार्टी, कोई भी एजेंसी, कोई भी देश विरोधी या सूबा विरोधी ताकतें, हमें धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर और अमीर-गरीब के नाम पर बांट न पाएं। हम एकजुटता, प्यार और अमन शांति के साथ जैसे आज तक रहते आए हैं, ऐसे ही रहते हैं और इन मंसूबों को हमें सफल नहीं होने देना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+