दिल्ली सरकार फिर से शुरू करेगी स्ट्रीट लाइट योजना, हर विधानसभा में लगेंगी 3000 LED

नई दिल्ली, 2 अगस्त: राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्ट्रीट लाइट योजना को नए सिरे से आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ये परियोजना सितंबर 2019 में शुरू हुई थी, लेकिन पिछले साल अप्रैल में महामारी के कारण इसे रोक दिया गया। सरकारी रिकॉर्ड से पता चलता है कि 1 नवंबर 2019 और 31 मार्च 2020 के बीच सरकार ने शहर के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में इस योजना के तहत लगभग 120,000 एलईडी स्ट्रीटलाइट्स लगाईं।

Arvind Kejriwal

दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक इस परियोजना के तहत दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक को 3000 ऐसी स्ट्रीट लाइट मिलने की उम्मीद है। वहीं राज्य के बिजली विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि हम इस साल के अंत तक इसे नए सिरे से आगे बढ़ाने और 90,000 और एलईडी लाइटें लगाने के लिए तैयार हैं। ये सुनिश्चित करते हुए कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को उनमें से 3,000 मिलें।

अधिकारी ने आगे कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 20 से 40 वाट के बीच की लाइटें लगाई जाती हैं। इन लाइटों में सेंसर होते हैं, जो दिन के उजाले में अपने आप बंद हो जाते हैं। वे आमतौर पर पांच साल की गारंटी के साथ आते हैं। ये योजना महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार की बड़ी योजना का हिस्सा है और इसका उद्देश्य शहर में ब्लैक स्पॉट को दूर करना है। राज्य सरकार ने शहर में करीब 2,000 डार्क स्पॉट की पहचान की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+