कोरोना के बाद अब केजरीवाल सरकार की योजना, दिल्ली में तैयार किए जा रहे 5 नए अस्पताल
नई दिल्ली, जून 03: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में स्वास्थ्य सेवाओं की पटरी के उतर जाने और अस्पताल में कोविड बेड सहित दवाओं की भारी कमी देखने के बाद अब दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य तंत्र को और मजबूत करने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। दिल्ली सरकार की ओर से पांच नए अस्पतालों को जल्द से जल्द तैयार करने की मुहिम शुरू कर दी है। इनमें दो अस्पताल निर्माणाधीन है तो तीन अस्पतालों की रीमॉडलिंग की योजना वाले हैं। इसके पूरा होने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में मदद मिल सकेगी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली सरकार के निर्माणाधीन पांच अस्पतालों का आज दौरा कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार मादीपुर और ज्वालापुरी में नए अस्पताल बनवा रही है, जबकि दिल्लीवासियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के मद्देनजर तीन अस्पतालों में बदलाव कर रही है। मादीपुर में निर्णाधीन अस्पताल बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे की री-माॅडलिंग को मद्देनजर रखकर बनाया जा रहा है, जो 2022 में पूरा होगा।
वहीं, निर्माणाधीन आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल में बेड की संख्या को बढ़ाकर 400 तक, श्री दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में 106 से बढ़ाकर 300 तक और गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में 572 तक की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पीडब्ल्यूडी टीम के साथ सबसे पहले आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल का दौरा किया। यहां अस्पताल के नए भवन की मरम्मत का काम चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को नए भवन की मौजूदा बेड क्षमता 272 को बढ़ाकर लगभग 400 बेड करने का निर्देश दिया। यह अस्पताल बन कर तैयार होने के बाद इसमें उपलब्ध बेड को जरूरत पड़ने पर कोरोना मरीजों के उपचार के लिए समर्पित किया जा सकेगा।
मादीपुर में दिल्ली सरकार द्वारा एक नए अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। यह अस्पताल दिल्ली के बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे की री-माॅडलिंग को मद्देनजर रखकर बनाया जा रहा है। 2022 तक इस अस्पताल का निर्माण पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली सरकार द्वारा ज्वालापुरी में भी एक नया अस्पताल बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने इसके निर्माण स्थल का दौरा किया और कार्य प्रगति की समीक्षा की। यह अस्पताल ज्वालापुरी के लोगों की सभी स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करेगा। साथ ही, दिल्ली के विश्व स्तरीय स्वास्थ्य मॉडल को और अधिक मजबूती देगा।
मंत्री जैन ने श्री दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का भी दौरा किया, जिसका पुनरूद्धार कार्य दिल्ली सरकार द्वारा किया जा रहा है। यह नया भवन अस्पताल की बेड क्षमता को मौजूदा क्षमता से 3 गुना यानी 106 बेड से लगभग 300 बेड तक बढ़ा देगा।












Click it and Unblock the Notifications