अरविंद केजरीवाल ने की ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत, कार में बैठे-बैठे लगेगी कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली, 26 मई: देश की राजधानी दिल्ली में अब लोग अपनी कार में बैठे-बैठे भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के द्वारका सेक्टर-12 स्थित आकाश अस्पताल में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन की शुरूआत की है। आने वाले कुछ दिनों के अंदर दिल्ली में और भी कई ड्राइव थ्रू सेंटर शुरू किए जाएंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसको शुरू करने के बाद कहा कि ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर शुरू होने से लोगों को काफी मदद मिलेगी।

Delhi Cm Arvind Kejriwal inaugurates drive in vaccination centre

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को द्वारका स्थित वेगास माल में ड्राइव थ्रु वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ किया। यहां उन्होंने वैक्सीनेशन के इंतजामों का जायजा लिया, अधिकारियों के साथ मुलाकात की। केंद्र का जायजा लिया, उसके बाद उन्होंने वैक्सीन लगवाने वाले एक युवक को उसका सर्टिफिकेट भी दिया। द्वारका सेक्टर 14 स्थित वेगास मॉल में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के लिए आने वालों का पहले रजिस्ट्रेशन किया गया उसके बाद उनको वैक्सीन लगाई गई।

गुरुग्राम, नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बाद अब दिल्ली के द्वारका सेक्टर-14 स्थित वेगास माल में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन शुरू किया गया है। यहां मॉल के बाहर गाड़ी में बैठे-बैठे लोग वैक्सीन लगवा सकेंगे। दिल्ली में पहली बार इस मॉडल को लागू किया जा रहा है। कहां जा रहा है कि यदि यह माडल सफल रहा तो दिल्ली के अन्य माल में भी इस तरह की सुविधा का प्रबंध किया जाएगा।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आकाश अस्पताल द्वारा वेगास माल परिसर में चार टीका साइट बनाई गई हैं, जिनमें दो साइट 18 से 44 उम्र के लोगों के लिए हैं, जबकि दो साइट 45 पार वालों के लिए तैयार की गई हैं। चारों ही साइट पर कोविशिल्ड टीका लगाया जाएगा। खास बात यह है कि अस्पताल की तरफ से यहां दो तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, एक तरफ जहां इच्छुक लोग ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के माध्यम से भी टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए 1600 रुपये का भुगतान करना होगा। जिसमें दो रुपये पंजीकरण फीस होगी।

फिलहाल प्रत्येक साइट पर रोजाना 100 टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अप्वाइंटमेंट लेने के बाद भी यदि व्यक्ति टीकाकरण के लिए आगे नहीं आता है तो सरकार की नई नीति के अनुसार वायल में बचे डोज को बिना अप्वाइंटमेंट के लोगों को साइट पर पंजीकरण कर लगा दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+