दादरी: बढ़ती जा रही आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों की संख्या, नए सदस्यों का जिलाध्यक्ष रिपी ने किया वेलकम

चरखी दादरी। दादरी के झज्जर रोड स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में शहर के कई लोगों ने पार्टी के प्रति अपनी आस्था जताई। शहरवासी निरंजन, रविद्र, राजेश कुमार महराणा, कृष्ण कुमार पचेरवाल, मिटू बागड़ी इत्यादि का आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रिपी फौगाट ने स्वागत किया।

Dadri: The number of people joining the Aam Aadmi Party is increasing,

पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे सभी पार्टियों से तंग आ चुके हैं तथा आम आदमी पार्टी की नीतियों से बहुत प्रभावित हैं। आम आदमी पार्टी आम जन को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने बताया कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं और दिल्ली की तर्ज पर दादरी जिले का विकास चाहते हैं। पार्टी में शामिल होने उपरांत उन्होंने संकल्प लिया कि दादरी शहर में पार्षद व चेयरमैन के चुनावों के दौरान घर घर जाकर पार्टी का प्रचार-प्रसार करेंगे। इस अवसर पर रिपी फौगाट ने कहा कि वर्तमान सरकार आम आदमी को लूट रही हैं।

अन्य देश जो भारत से पेट्रोल लेते हैं, वहां पर दाम यहां से कम हैं। यह टैक्स के नाम पर सरकारी लूट है। रिपी फौगाट ने मांग की है कि पेट्रो पदार्थों पर टैक्स तत्काल कम किया जाना चाहिए। इस मौके पर आम आदमी पार्टी कोर कमेटी के पूर्व पार्षद राजेश डाबला, कर्मबीर डाबला, राजदीप सोलंकी कबीर नगर, महेंद्र सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+