विधानसभा चुनाव साधने के लिए चली सपा की साइकिल रैली का तिलहर में हुआ स्वागत

लखनऊ। आगामी विधानसभा को साधने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा रामपुर से शुरू की गई साइकिल रैली का नगर पहुंचने पर जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। मंगलवार को पूर्व विधायक राजेश यादव, एमएलसी अमित यादव रिंकू, जिलाध्यक्ष तनवीर खां व महामंत्री रणंजय यादव के नेतृत्व में आईं साइकिल रैली का तिलहर सपा कार्यालय पर जिपंस सौरभ सिंह गांधी, पूर्व चेयरमैन इमरान खां, नवनीत यादव, अनवर अली, अजफर अली, सैय्यद रिजवान, दिव्यांश सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।

Cycle rally of Samajwadi Party welcomed in Tilhar

इसके बाद मुख्य चौराहे पर सलोना कुशवाहा, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि, हरिमोहन गुप्ता, हाजी आरिफ हुसैन पप्पू ने कार्यकर्ताओं के साथ फूल वर्षा कर साइकिल यात्रा का स्वागत किया। हाईवे पर शिव शक्ति ढाबे पर सपा नेता सौरभ सिंह गांधी ने सभी कार्यकर्ताओं को जलपान कराया और प्रमुख नेताओं को 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। सपा नेत्री सलोना डा.राम सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को जलपान भी कराया। बाम्बे पैथोलॉजी लैब पर शाहिद हुसैन, शाहाब बेग, शशांक गुप्ता, नगराध्यक्ष आरिफ अंसारी, नसीम खां, अदीब खां ने स्मृति चिन्ह देकर रैली का स्वागत किया।

हाईवे पर अब्दुल कादिर, अनवर उल्ला खां ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान लालबाबू, राम सिंह यादव, साजिद खां, मुन्ना यादव, मो.शाहनियाज, शमीम अंसारी, राघवेंद्र कुशवाहा, हिमांशु पंडित, सुमित सिंह, अनुज ठाकुर, सौरभ सक्सेना, केपी यादव आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+