लॉकडाउन का असर: हरियाणा में कोरोना के नए मामलों में आ रही लगातार कमी, रिकवरी रेट भी बढ़ा

चंडीगढ़, 13 मई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में तांडव मचाया हुआ है लेकिन हरियाणा से इस बीच राहत की खबर आ रही है। प्रदेश में लॉकडाउन का असर दिखने लगा है जिसके चलते कोरोना के नए मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है। हरियाणा में बीते बुधवार 12,490 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 14,264 लोगों ने जानलेवा महामारी को मात भी दिया। प्रदेश में आठ जिले ऐसे हैं जहां नए केसों के मुकाबले कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव होने वाले लोगों की तुलना में संक्रमण से उबरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Continues decrease in new Coronavirus cases in Haryana recovery rate also increases

पिछले सप्ताह जहां प्रति 100 सैंपलों में से 29 लोग पाजिटिव आ रहे थे, वहीं मंगलवार को 64,874 सैंपलों में पॉजिटिविटी रेट घटकर 18.84 प्रतिशत रहा। अब तक की कुल संक्रमण दर 8.16 प्रतिशत है। खास बात ये है कि पहले जहां रोजाना 50 हजार सैंपल लिए जा रहे थे, वहीं सैंपलों की संख्या अब 60 हजार के पार हो रही है। बुधवार को 68,122 लोगों के सैंपल लिए गए। इस समय प्रदेश में एक्टिव केस 1,07,058 हैं। इनमें से 95 हजार से अधिक लोग घरों में इलाज ले रहे हैं, शेष निजी और सरकारी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

यह भी पढ़ें: ह​रियाणा में जींद को सौगात, CM खट्टर 33 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

165 ने तोड़ा दम
बुधवार को प्रदेश में 165 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। इनमें रोहतक 23, भिवानी-हिसार 16-16, जींद 11, फरीदाबाद 10-10, गुरुग्राम-सिरसा-चरखीदादरी 9-9, सोनीपत-यमुनानगर 3-3, नूंह-कुरुक्षेत्र 5-5, फतेहाबाद-महेंद्रगढ़ 7-7, झज्जर-पलवल 4-4, कैथल 6 और पानीपत 2 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

कहां कितने केस
जिला - नए केस - ठीक हुए
गुरुग्राम - 2747 - 3960
फरीदाबाद - 1237 - 2156
सोनीपत - 710 - 1046
अंबाला - 368 - 503
पानीपत - 482 - 722
पंचकूला - 593 - 822
महेंद्रगढ़ - 449 - 625
रोहतक - 450 - 519

यहां केस - अधिक - ठीक कम
यमुनानगर - 321 - 224
भिवानी - 802 - 627
हिसार - 977 - 679
झज्जर - 181 - 241
फतेहाबाद - 301 - 184
जींद - 419 - 390
सिरसा - 784 - 594
करनाल - 660 - 296
पलवल - 189 - 140
नूंह - 63 - 47
कुरुक्षेत्र - 295 - 204
कैथल - 147 - 48
चरखीदादरी - 153 - 82
रेवाड़ी - 155 - 85

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+