‘ताजपोशी’ के जश्न में कांग्रेसी सांसद भूल गए किसान संगठनों की अपील: भगवंत मान
नई दिल्ली/चंडीगढ़, 23 जुलाई। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भगवंत मान ने शुक्रवार को पंजाब के सभी कांग्रेसी सांसदों की पार्लियामेंट में पूर्ण तौर पर ग़ैरहाजिऱी की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि 'ताजपोशी' के जश्नों में कांग्रेसियों ने किसान-संगठनों की अपील को अनदेखा कर दिया है। यह न केवल 'जनतक व्हिप' की उल्लंघन है, बल्कि दिल्ली की सीमाओं पर कुर्बानियां दे रहे अन्नदाता की तौहीन है।

भगवंत मान ने बताया कि उन्होंने किसान संगठनों की ओर से जारी की जनतक व्हिप पर पहरा देते संसद के अंदर और संसद के बाहर किसानों के हक में काले कानूनों के विरुद्ध जितना जमकर विरोध किया जा सकता है, वह कर रहे हैं। मान के मुताबिक़ जब तक काले कानून रद्द नहीं होते, आम आदमी पार्टी तब तक सडक़ से लेकर संसद तक विरोध जारी रखेगी।
भगवंत मान ने कृषि कानूनों के बारे में कांग्रेस पर दोहरा स्टैंड रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई में आठ महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर 'कुर्बानियां' देने के लिए मजबूर है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेसी ताजपोशी के जश्नों में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में जश्न शोभा नहीं देते। इस लिए कांग्रेस सत्ता के नशे से बाहर निकले और अन्नदाता के हक में लड़ाई जीतने तक केंद्र सरकार के विरुद्ध संसद के अंदर और बाहर जारी लड़ाई में किसानों का इमानदारी के साथ साथ दे।












Click it and Unblock the Notifications