गोरखपुर दौरे पर CM योगी, 370 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर, 13 जुलाई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार से शुरू हुए दो दिवसीय दौरे के दौरान गोरखपुर में 370 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी प्रवास के दौरान गोरखपुर नगर निगम की 93 करोड 89 लाख रूपये की लागत की 370 परियोजनाओं लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर नगर निगम परिसर में स्थापित म्यूजिकल फाउंटेन, फूड पार्क का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यह सभी कार्य 14वें, 15वें वित आयोग, अवस्थापना विकास निधि, अमृत योजना, सीवरेज एवंज ल निकासी योजना और स्वच्छ भारत मिशन से हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications