बागपत: सीएम योगी ने किया जिला अस्पताल और वैक्सीनेशन का निरीक्षण, दिए डीएम को निर्देश

बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को लगभग 11 बजे बागपत पहुंच गए। इनका हेलीकाप्‍टर पुलिस लाइन में उतारा गया। पुलिस लाइन को अच्‍छे से सजाया गया था। इनके आगमन पर रंगोली भी तैयार की गई थी। वहीं बुधवार को अधिकारी सीएम की दौरे की तैयारियों में जुटे रहे। कमिश्नर व एडीजी भी जायजा लेने के लिए बागपत पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। सुरक्षा व्‍यवस्‍था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

CM Yogi visited Baghpat and directed DM on coronavirus pandemic

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां सबसे पहले महिला अस्पताल पहुंचकर वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने डाक्टर से बातचीत की। टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महिला अस्पताल के पास ही बन रहे आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया है। जल्द प्लांट को शुरू कराने के लिए निर्देशित किया। महिला अस्पताल के पास ही बने पीकू सेंटर पहुंचे। यहां पर सभी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ डाक्टर और कर्मचारियों के बारे में पूछताछ की। डीएम को कोरोना की तीसरी लहर के आने से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया। यहां कोई भी लापरवाही या कमी नहीं मिली है। निरीक्षण के बारे में सीएमएस डा. बीएलएस कुशवाह ने जानकारी दी है।

परिवार के सदस्‍यों का हो गया निधन, फिर भी करते रहे ऑक्‍सीजन सप्‍लाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिसाना गांव में प्रवीण चौहान के घर पहुंचे। इस परिवार के दो सदस्यों का कोरोना से निधन हुआ था। परिवार के अधिकतर सदस्य कोरोना ग्रस्त हुए थे। उसके बावजूद इस परिवार ने जनपद को लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई दी थी। इनकी प्रतीक ऑक्सीजन गैस एजेंसी मेरठ रोड बागपत में है।

सीएम ने चार गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की
मुख्यमंत्री ने स्कूल में पहुंचकर अलग-अलग स्टाल का निरीक्षण किया। कोरोना में माता या पिता को खोने वाले बच्चों का हाल जाना, उनको अच्छी तरह से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। आशाओ से टीकाकरण की जानकारी प्राप्त की साथी ही कोरोना की तीसरी लहर को मात देने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+