जिन्होंने 55 वर्षों तक देश में शासन किया, उनका स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर कभी ध्यान नहीं रहा: सीएम योगी

आगरा, 9 अगस्त: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश और प्रदेश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का बिना नाम लिए करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि जिस देश ने आजादी के तत्काल बाद से लगातार स्वास्थ्य की आपदा झेली हो, लेकिन स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर पिछली सरकारों और जिन लोगों ने 55 वर्षों तक देश के अंदर शासन किया, प्रदेश में सर्वाधिक दिनों तक शासन किया, उनका प्रदेश और देश के स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान कभी नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के लिए तमाम प्रकार से गुमराह करने का प्रयास हो रहा है।

CM Yogi targets opposition over health infrastructure

बता दें, यह बातें सीएम येागी ने आगरा में चिकित्सक (कोरोना वारियर्स) सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1947 से लेकर 2017 तक 69 वर्षों में केवल 12 मेडिकल कॉलेज बने थे, लेकिन 2017 से लेकर 2021-22 तक हम 33 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर रहे हैं। हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में यह चेंज और इस जज्बे ने कोरोना जैसी महामारी के सामने जब अमेरिका जैसी बड़ी-बड़ी ताकतें और यूरोप जैसे विकसित देश पस्त होते दिखाई दे रहे थे, तब भारत मजबूती के साथ इस महामारी से लड़ते हुए दिखाई दे रहा था।

प्रधानमंत्री ने नौवें महीने में एक नहीं दो-दो वैक्सीन दी

उन्होंने कहा कि किसी भी महामारी के लिए भारत में वैक्सीन पहली बार इतनी जल्दी उपलब्ध हो पाया है। इससे पहले, आज तक डेंगू, स्वाइन फ्लू, सॉर्स, किसी भी बर्ड फ्लू, एक्यूट इंसेफेलाइटिस का कोई वैक्सीन नहीं आ पाया, लेकिन कोरोना महामारी के नौवें महीने में एक नहीं दो-दो वैक्सीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के अंदर उत्तर प्रदेश सर्वाधिक टेस्ट करने वाला राज्य है। छह करोड़ 75 लाख टेस्ट कर चुके हैं। प्रदेश में पांच करोड़ 35 से अधिक लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करा दिया गया है। इसमें दो करोड़ से 21 लाख से अधिक युवा हैं। वैक्सीन के लिए तमाम प्रकार से गुमराह करने का प्रयास हो रहा है।

केवल दूसरी लहर को नियंत्रित नहीं किया, बल्कि तीसरी लहर की पहले से तैयारी कर ली

सीएम योगी ने कहा कि मार्च 2020 में आगरा में कोरोना का पहला केस आया था, तब एक भी लैब प्रदेश में नहीं थी। यहां मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने की भी सुविधा नहीं थी। भारत सरकार के सहयोग से आज प्रदेश चार लाख टेस्ट रोजाना करने की क्षमता विकसित कर चुका है। आज हमारे पास दो लाख एल 1, एल 2 और एल 3 फैसेलिटी के बेड हैं। 75 में से 36 ऐसे जिले थे, जहां एक भी आईसीयू बेड नहीं था। आज हर जिले में सौ बेड मौजूद हैं। केवल दूसरी लहर को नियंत्रित ही नहीं किया, बल्कि तीसरी लहर की आहट के बीच में पहले से तैयारी कर ली है। अब उत्तर प्रदेश में चिकित्सा के अभाव में भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, यह प्रधानमंत्री के कारण ही संभव हो पाया।

552 ऑक्सीजन प्लांट में से करीब तीन सौ लगा चुके

सीएम योगी ने कहा कि महामारी के दौरान संसाधन अकसर कम पड़ते हैं और यह तो सदी की सबसे बड़ी महामारी थी। ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य भारत सरकार ने युद्ध स्तर पर किया था। आज उत्तर प्रदेश में हर जिले को ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम हो रहा है। 552 ऑक्सीजन प्लांट वर्तमान में अलग-अलग जिले में हम लगा रहे हैं, जिसमें से करीब तीन सौ लगा चुके हैं और 252 ऑक्सीजन प्लांट को अगले कुछ दिनों में शुरू करेंगे। ऑक्सीजन की किल्लत न होने पाए, इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।

डब्ल्यूएचओ के मानक से भी हम न्यूनतम स्तर पर

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 24 से 25 करोड़ की आबादी है। इसके बावजूद आज प्रदेश में न्यूनतम 0.01 फीसदी पॉजिटिविटी दर है। डब्ल्यूएचओ ने माना है कि पांच प्रतिशत से कम की पॉजिटिविटी रेट को सेफ मान सकते हैं, लेकिन हम उससे भी न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुके हैं। कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+