International Yoga Day: CM योगी ने की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तैयारियों की समीक्षा

International Yoga Day को लेकर यूपी सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। सीएम योगी ने बुधवार को इसकी समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विभिन्न मंत्रीगणों और शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को योग का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से इस वर्ष 15 जून से 21 जून 2023 तक 'योग सप्ताह' के रूप में मनाया जाना चाहिए।

हर घर-आंगन योग होगा योग दिवस की थीम

समीक्षा बैठक के दौरान योगी ने कहा कि योग, भारतीय मनीषा द्वारा विश्व मानवता को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। हमारे ऋषि मुनियों के इस प्रसाद से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया को परिचित कराया है। इस वर्ष 09वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "हर घर-आंगन योग" रखी गई है, जिससे योग के माध्यम से प्रत्येक परिवार को कल्याण एवं स्वास्थ्य प्राप्त हो सके।

सभी जिलों में आयोजित होंगे योग सप्ताह

योग सप्ताह की अवधि में जिला मुख्यालयों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सार्वजनिक पार्कों में प्रतिदिन प्रातःकाल 06 बजे से 08 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास होगा। विश्ववविद्यालय, महाविद्यालय, स्कूल, कॉलेज में योग से संबंधित सेमिनार, कार्यशाला आयोजित की जाएंगी। इसमें आधुनिक जीवन शैली में योग की भूमिका की भूमिका, मानसिक विकारों के प्रबंधन में योग की भूमिका, योग, भाषण प्रतियोगिता, रंगोल, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, स्लोगन, आशु भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित किया जाएगा।

योग दिवस में जन प्रतिनिधियों की सहभागिता जरूरी

सीएम ने कहा कि योग सप्ताह के विविध कार्यक्रमों में स्थानीय जन प्रतिनिधियों की सहभागिता भी होनी चाहिए। आम जन की सुविधा और जागरूकता के लिए कॉमन योग प्रोटोकॉल के वीडियो लिंक भी प्रसारित किए जाने चाहिए। स्वयंसेवी संस्थाओं, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं, योग संस्थानों, एनसीसी कैडेट, स्काउड एंड गाइड और एनएसएस स्वयंसेवकों को योग दिवस से जोड़ा जाना चाहिए। अधिकाधिक जन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्वपूर्ण आयोजन से जोड़ने के लिए जन जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जाएं।

मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जनपदों में रहने का निर्देश

योगी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन सभी मंत्री अपने प्रभार वाले जनपद में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करें। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रमों से जोड़ें। योग प्रशिक्षक भी दिए जाएं। विश्वविद्यालयों के विशाल परिसर में बड़े योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।

21 जून को 58 हजार ग्राम पंचायामें में होगा योग

21 जून के मुख्य समारोह को सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों और 762 नगरीय निकायों में आयोजित किया जाए। अमृत सरोवर, ऐतिहासिक महत्व के स्थलों और सांस्कृतिक स्थलों में योगाभ्यास कराया जाना उचित होगा। 20 जून को नगर विकास, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग स्थानीय शिक्षण संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+