सीएम योगी ने सदन में कहा, 'अल्पसंख्यक समाज को हमारी सरकार में मिला कई गुना लाभ'
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में कहा कि अल्पसंख्यकों की आबादी 17 से 19 फीसदी है और अल्पसंख्यक समाज को योजनाओं का लाभ 30 से 35 फीसदी मिलता है। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास, सौभाग्य, उज्जवला, खाद्यान्न योजना, आयुष्मान भारत या मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना का लाभ आबादी के हिसाब से देखेंगे, तो अल्पसंख्यक समाज को कई गुना ज्यादा लाभ मिल रहा है।

यह बातें प्रदेश की सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में बजट पर चर्चा के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास न विजन था और न ही करने की चाह थी। सपा सरकार में 20 करोड़ की आबादी के लिए दो लाख करोड़ का बजट पेश किया जाना, ऊंट के मुंह में जीरा है। पहले की सरकार में पिक एंड चूज होता था, लेकिन आज कोई नहीं कह सकता। हमने तुष्टीकरण नहीं किया, बल्कि ईमानदारी से काम किया। दो लाख करोड़ में आप यह नहीं कर सकते थे।
कहा कि सरकार की ईमानदारी और सबका साथ, सबका विकास की प्रधानमंत्री के उस संकल्प और भाव के अनुरूप है, जो उन्होंने 2014 में सरकार बनाने के पहले देश को एक श्लोगन दिया था कि सरकार आएगी, तो कैसे काम करेगी। आप देख सकते हैं, कहीं कोई भेदभाव किसी के साथ नहीं हुआ है। कहा कि हर व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास कर रहा है, तो इसलिए क्योंकि उसे मालूम है कि प्रधानमंत्री जो योजना बनाएंगे सबके लिए बनाएंगे, सबको साथ लेकर चलेंगे। सभी को अपनी व्यवस्था के साथ जोड़ रहे हैं।
हमने तुष्टीकरण नहीं किया, लेकिन विकास की योजनाओं को ईमानदारी के साथ उसके घर तक पहुंचाने का काम किया है। दो लाख करोड़ में आप यह नहीं कर सकते। यह काम जब बजट का दायरा बढ़ाया गया, तब प्रदेश के अंदर दिखता गया। उन्होंने कहा कि देश में आजादी के समय प्रदेश की अर्थव्यवस्था टॉप पर थी। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी, कांग्रेस या अन्य दल जो उस समय सत्ता में थे। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार गिरती गई और 2015-16 आते-आते यह पांचवें और छठे नंबर पर पहुंच गई। लेकिन, आज हमने बजट को साढ़े पांच लाख करोड़ तक पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications