वाराणसी के विकास की परियोजनाओं का CM योगी ने किया निरीक्षण, कहा- 7 वर्षों में यहां हुआ रिकॉर्ड विकास

वाराणसी के विकास की परियोजनाओं का CM योगी ने किया निरीक्षण, कहा- 7 वर्षों में यहां हुआ रिकॉर्ड विकास

वाराणसी, 06 जुलाई: पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने विकास के पूरे हो चुके कामों को देखा। साथ ही, विकास के चल रहे कामों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। बता दें कि सोमवार की देर शाम सात बजे विशेष विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्होंने शहर के लिए प्रस्थान किया। जहां वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के वाराणसी का सांसद बनने के बाद 7 वर्षों में यहां रिकॉर्ड विकास परियोजनाएं आई और विकास हुआ है।

CM Yogi Adityanath inspected the development projects of Varanasi

इन परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पांडेयपुर स्थित पं0 दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय परिसर में 18.94 करोड़ रुपए धनराशि लागत से निर्मित 50 बेड महिला चिकित्सालय (एमसीएच विंग), 50.17 करोड़ रुपए लागत से निर्मित वाराणसी गाजीपुर (आशापुर आरओबी) मार्ग पर आरओबी 3 लेन के निर्माण कार्य तथा 19.55 करोड़ रुपए से निर्मित गोदौलिया मल्टी लेवल दो पहिया पार्किंग की पूर्ण हो चुके विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

आशापुर में आरओबी का निरीक्षण
सीएम योगी ने एमसीएच विंग का निरीक्षण के बाद आरओबी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इससे जाम की समस्या का समाधान होगा। सीएम के आने के पहले यहां पैचवर्क कराया जा रहा था। 50.17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आरओबी पर सीएम की गाड़ियां गईं। इससे गाजीपुर से कनेक्टिविटी काफी बेहतर होगी। इसके निर्माण के बाद गाजीपुर से बनारस और बनारस से गाजीपुर जाने वालों को आसानी होगी। आशापुर में लगने वाले जाम से उन्हें मुक्ति मिल जाएगी। यही नहीं इसके निर्माण की डिमांड पिछले कई सालों से की जा रही थी। जो अब जाकर पूरी हुई है।

मल्टीलेवल पार्किंग से पर्यटकों को होगी सहूलियत
मुख्यमंत्री ने गोदौलिया चौराहे पर बन रहे मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। यहां ऑडियो विजुअल सिस्टम को देखा। 19.55 करोड़ रुपये लागत से निर्मित पार्किंग में 375 वाहन आसानी से पार्क किए जा सकेंगे। इसके लिए तीन लिफ्ट लगाए गए हैं। दो लिफ्ट प्रवेश और निकासी के लिए है। जबकि एक लिफ्ट सर्विसिंग के लिए होगी। यह शहर के पहला स्मार्ट पार्किंग सिस्टम होगा। यहां पार्किंग से विश्वनाथ धाम जाने वालों को आसानी होगी।

गंगा आरती का होगा लाइव प्रसारण
वाराणसी स्मार्ट सिटी द्वारा "कल्चरल अपलिफ्टमेंट थ्रू ऑडियो विजुअल आईटी सलूशन" परियोजना का भी काम किया जा रहा है जिसके तहत काशीवासियों एवं पर्यटकों को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं गंगा आरती के महात्म को दर्शाने हेतु मंदिर अनुष्ठानों एवं गंगा आरती का लाइव प्रसारण शहर पर छह स्थानों पर एलईडी स्क्रीन द्वारा कराया जाएगा। यह छह स्थान मुख्यतः राजघाट, अस्सी घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, दशाश्वमेध घाट, कैंट स्टेशन एवं गोदौलिया मल्टी लेवल पार्किंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+