अफसरों के साथ बैठक में सीएम शिवराज ने कहा- एमपी का विकास और प्रगति मेरा जुनून, गुड गवर्नेंस प्राथमिकता

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमण से उबर रहे मध्य प्रदेश में विकास का नया दौर शुरू करने और सुशासन को लेकर राज्य सरकार सख्त है। इसे लेकर आज वे कलेक्टर-कमिश्नर, डीआइजी और आइजी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात कर रहे हैं। सीएम ने मीटिंग में कहा कि मेरा किसी से राग द्वेष नहीं है, बस मध्य प्रदेश के विकास और प्रगति का जुनून है। एक साल में बहुत आगे निकलना है और मैंने कहा है निकलना है मतलब निकलना ही है। उन्होंने कहा कि मैं आगे चलूंगा। आपका परफार्मेंस देखना चाहता हूं, परफार्मेंस देने वाला ही आगे चलेगा। हम अंधी गली में नहीं चलेंगे। जिलों का डेवलपमेंट प्लान बनाएंगे और अप्रैल से उसी पर काम होगा। डेवलपमेंट प्लान तो उपलब्ध संसाधनों के आधार पर जिलों का भी बनना चाहिए। नगरीय निकायों को भी बोला है।

CM Shivraj said in officers meeting good governance is priority

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों से कहा गुड गवर्नेंस हमारी प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था बेहतर हो। जिलों की समस्याओं के आधार पर शॉर्ट और लॉग टर्म प्लान बनाएं। मसलन, भू माफिया, अफीम माफिया सहित अनय माफियाओं से कैसे निपटा जाए। केंद्र की हर योजना में आगे रहना है। ये जिलों के सहयोग से ही संभव हो सकता है। जिलों में भी प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर महीने कार्यों की समीक्षा होगी। कलेक्टर और कमिश्नर पर राजस्व बढ़ाने की भी जिम्मेदारी है। सीएम ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी रखें। मैंने तय किया है, मैं अभी वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा। पहले दूसरों को लगना चाहिए। अपन तो बाद में भी लगवा लेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कलेक्टर कमिश्नर आईजी एसपी से कर रहे हैं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात।

5 जनवरी को मंत्रियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री चौहान ने नए साल में अपनी प्राथमिकताएं तय कर ली हैं। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश, रोजगार सृजन, महिला सशक्तीकरण, माफिया के खिलाफ अभियान, स्वास्थ्य-शिक्षा सहित 12 सूत्र तय किए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि इन पर सभी को मिलकर काम करना है। रविवार को मंत्रिमंडल में दो और मंत्री (तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत) के शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से बात करने की इच्छा जताई है। वे नए साल में पहली बार मंत्रियों से रूबरू होंगे। इसके लिए पांच जनवरी को मंत्रियों की वन-टू-वन बैठक बुलाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+