सीएम खट्टर ने किया 5 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, करनाल को दी 509 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल को 509 करोड़ रुपये की सौगात दी है।
चंडीगढ़, 10 जून: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल को 509 करोड़ रुपये की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से जिले की 5 परियोजनाओं का चडीगढ़ से उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान जिला मुख्यालय पर सांसद संजय भाटिया, डीसी निशांत कुमार यादव सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

जिले में 11 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से जाटो गेट करनाल में 33 केवी का सब स्टेशन व 30 लाख 90 हजार रुपये की नगरनिगम की दो जेंटिंग मशीन तथा 496 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से तीन शिलान्यास शामिल हैं।
इनमें गांव चकदा में 3 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से 33 केवी का सब स्टेशन व गांव बांसा में 4 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 33 केवी का सब स्टेशन तथा 479 करोड़ रुपये की लागत से आवर्धन नहर का नवीनीकरण के कार्य शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications