कांकेर जिले के 145 विकास कार्यों के लिए सीएम भूपेश बघेल देंगे 152 करोड़ रुपये की सौगात

कांकेर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 जून शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेसिंग के द्वारा कांकेर जिले को 152 करोड़ 59 लाख रुपये के 145 विकास कार्यों की सौगात देंगे। उनके द्वारा 47 करोड़ 36 लाख रुपये के 107 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 105 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत के 38 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। जिला पंचायत कांकेर के परिसर में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिससे मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 12 बजे वीडियो कांफेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे और कांकेर जिले को विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस अवसर पर वे जिले के जनप्रतिनिधियों और हितग्राहियों से भी रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्ना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।

cm bhupesh baghel will give 152 crore rupees for developlment of kanker district

उनके द्वारा लोक निर्माण संभाग कांकेर अंतर्गत 11 करोड़ 26 लाख रुपये के 37 कार्य, लोक निर्माण संभाग (सेतु निर्माण) अंतर्गत 09 करोड़ 53 लाख रुपये के एक कार्य, जल संसाधन विभाग के नौ करोड़ 87 लाख रुपये के पांच कार्य, जिला निर्माण अंतर्गत पांच करोड़ 89 लाख रुपये के चार कार्य, नगरीय प्रशासन के दो करोड़ 10 लाख रुपये के दो कार्य, कृषि विभाग अंतर्गत 68 लाख रुपये के एक कार्य, मंडी बोर्ड कांकेर के तीन करोड़ 79 लाख रुपये के पांच कार्य, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के दो करोड़ 63 लाख रुपये के 28 कार्य और वन विभाग अंतर्गत एक करोड़ 61 लाख रुपये के 24 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री बघेल द्वारा जिले में निर्मित विभिन्ना विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा। उनके द्वारा लोक निर्माण संभाग कांकेर के एक करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से निर्मित 1 कार्य, लोक निर्माण संभाग भानुप्रतापपुर अंतर्गत 37 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित सात कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कांकेर अंतर्गत 21 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से निर्मित 11 कार्य, कृषि विभाग में 84 लाख रुपये की लागत से निर्मित 2 कार्य, पुलिस विभाग में 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो कार्य, स्वास्थ्य विभाग में एक करोड़ 24 लाख रुपये की लागत के दो कार्य, उद्यान विभाग अंतर्गत 75 लाख रुपये की लागत के तीन कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग अंतर्गत एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित छह कार्य, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के 32 करोड़ 70 लाख रुपये के एक कार्य और कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर अंतर्गत सात करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से निर्मित तीन विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री द्वारा जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, उनमें प्रमुख रूप से मिचगांव-कोड़ेकुर्से-कोण्डरूंज मार्ग में कोटरी नदी पर 9 करोड़ 53 लाख रुपये से 189 मीटर उच्चस्तरीय सेतुमय पहुंच मार्ग, विभिन्ना ग्रामों में 26 सीसी रोड निर्माण एवं 4 करोड़ 57 लाख रुपये लागत से कुरूष्टीकुर से आलबेड़ा सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित, 4 करोड़ 57 लाख रुपये लागत से पीढ़ापाल से धनतुलसी सड़क निर्माण सहित अन्य 9 पहुंच मार्ग, विभिन्ना 2 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत का पलाचुर तालाब जीर्णोद्धार सहित अन्य 04 जलाशयों का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास चारामा एवं भानुप्रातपपुर का भवन निर्माण, डंडिया तालाब एवं माहुरबंद तालाब कांकेर का सौन्दर्यीकरण कार्य, नरहरदेव हायर सेकेण्डरी स्कूल में शेड निर्माण कार्य, डॉ.भीमराव अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन निर्माण कार्य, 2 लघुत्तम सिंचाई तालाब, मण्डी प्रांगण चारामा और लखनपुरी, संबलपुर, भानुप्रतापपुर एवं नरहरपुर में गोदाम निर्माण, विभिन्ना स्थानों में वनरक्षक भवन निर्माण एवं नरहरपुर में वन परिक्षेत्र अधिकारी भवन निर्माण सहित विभिन्ना विकासखण्डों में बनने वाले सामुदायिक भवन के साथ ही अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री बघेल द्वारा वीडियो कान्फे्‌रसिंग के माध्यम से कांकेर जिले में विभिन्ना विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु चारामा विकासखण्ड के लखनपुरी में 32 करोड़ 70 लाख रुपये का विकास कार्य, 16 करोड़ रुपये की लागत का केंवटी से दुर्गूकोंदल ब्लाक मुख्यालय मार्ग का पुल-पुलिया सहित चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, 7 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत के कोड़ेकुर्से-जाड़ेकुर्से से मदनवाड़ा सड़क, 05 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से दुर्गूकोंदल-ब्रम्हपानी-अमोड़ी सड़क, 5 करोड़ 27 लाख 62 हजार रुपये की लागत से निर्मित शासकीय कृषि महाविद्यालय भवन, 02 करोड़ 11 लाख 35 हजार रुपये की लागत के कृषि महा परिसर में गर्ल्स हास्टल एवं अनुसंधान केन्द्र, 25-25 लाख रुपये के तीन उद्यानिकी कृषक प्रशिक्षण भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बासनवाही एवं हाटकर्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहरपुर एवं अंतागढ़ में अर्स क्लीनिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पखांजूर में स्टाफ रूम, पशु औषधालय परतापुर एवं धौंराभाठा में नवीन भवन निर्माण सहित विभिन्ना विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+