छत्तीसगढ़ः गरियाबंद में सीएम बघेल कई निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण
गरियाबंद। 10 जून को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के विभिन्ना विकास कायोर् का वर्चुअल लोकापर्ण व भूमिपूजन करेंगे। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई। मंगलवार को कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने समय सीमा की बैठक में इसकी जानकारी दी। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि कि इसमें शासन की फ्लैगशिप योजनाओं से संबंधित विकास कार्यों को भी प्राथमिकता से शामिल किया जाए।

पौधारोपण को लेकर तैयारी के निर्देश
कलेक्टर ने कहा कि बरसात में वृहद पौधारोपण की तैयारी किया जाए। मुख्यमंत्री पौधारोपण प्रोत्साहन योजना अंतर्गत किसान खेत में पौधारोपण करा सकते हैं, ऐसे किसानों को 3 साल तक प्रति एकड़ 10 हजार रूपये की दर से राशि दी जाएगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों में भी ऐसे जमीन चिन्हांकन करने के निर्देश दिए हैं। वन मंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल ने बताया कि किसानों को इमारती या फलदार पौधा रोपण के लिए सहायता दी जाएगी। उन्होंने वन पट्टा धारी किसानों को भी इसका लाभ देने के लिए कहा। डीएफओ ने बताया कि गौठानों और अन्य स्थानों पर भी पौधारोपण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पांच लाख पौधों का नर्सरी तैयार किया गया है। कलेक्टर ने स्कुलों और आंगनबाड़ी में भी पौष्टिक और फलदार पौधों के रोपण के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना जांच बढ़ाने के निर्देश
कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण में फिलहाल गिरावट आई है लेकिन अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना टेस्ट बढ़ाए जाए। सीएमएचओ डॉक्टर नेतराम नवरत्न ने बताया कि जिले में अभी तक 241 सक्रिय मरीज हैं, रिकवरी रेट में 97 प्रतिशत है। जिले को कोविशिल्ड वैक्सिन की अभी 3500 डोज मिली है, जिसे सभी ब्लॉक में भेज दिया गया है। कलेक्टर ने 44 प्लस आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण तेज करने के निर्देश दिए हैं, कहा कि जिन स्थानों पर वैक्सिनेशन कम हुआ है वहां विशेष कैंप लगाकर टीकाकरण बढ़ाया जाए। इसके अलावा जिले में ऑक्सीजन सप्लाई और बिस्तरों की संख्या और की तैयारी की समीक्षा भी की गई।
अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया तेज करे
कलेक्टर ने कोरोना से मृत्यु हुए शासकीय अधिकारी कर्मचारी की परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने संबंधी प्रक्रिया तेज करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं। इसके साथ हीं विशेष आवश्यकता वाले बधाों की पहचान कर उन्हें सहायता उपकरण या मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। ग्राम स्तर पर स्वच्छता समितियों को पेयजल स्त्रोतो में क्लोरिनेशन और ब्लीचिंग पाउडर की व्यवस्था करने कहा। सीएमएचओ ने बताया कि जिले में सांप और कुत्तों के काटने के लिए पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन और दवाई मौजूद है। बैठक में जिला पंचायत के नव पदस्थ सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर जे.आर. चैरसिया सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications