सीएम भूपेश बघेल ने कहा- प्रदेश में जल्द ही शुरू होगी धरसा विकास योजना

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों को उनके खेतों तक सुविधाजनक पहुंच के लिए प्रदेश में जल्द ही धरसा विकास योजना प्रारंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना को राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जोड़ते हुए किसानों के लिए आय का नया रास्ता खोला गया। मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुंद जिले में लगभग 565 करोड़ रुपये की लागत के 1430 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

cm baghel said dharsa scheme will start soon

उन्होंने बलौदाबाजार जिले के लिए 295 करोड़ रुपये की लागत के 1172 कार्यों और महासमुंद जिले के लिए 270 करोड़ रुपये की लागत के 258 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाकडाउन के समय निर्माण कार्य भले ही थोड़ा प्रभावित हुए, लेकिन उससे ज्यादा जरूरी काम हमने पूरी ताकत के साथ जारी रखा।

राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों, किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों को भूख, बेरोजगारी और भविष्य की चिंता से बचाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम किया गया। पिछले साल भी लाकडाउन के दौरान गरीबों को निश्शुल्क चावल की व्यवस्था की गई थी। कोरोना की पहली और दूसरी लहर से विकास के जो काम प्रभावित हुए थे, उन्हें अब पूरी रफ्तार के साथ पूरा किया जाएगा।

कोरोना की लहर कमजोर पड़ने के बाद इसकी शुरुआत हो चुकी है। कार्यक्रम में पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी की मांग पर बलौदाबाजार जिले के ग्राम पाहांदा से लिमाही होते हुए रायपुर तक पुल सहित पक्की सड़क निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई।

बलौदाबाजार में ठेठवार यादव समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन होेने पर भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति देने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल की विपरित परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार गरीबों, किसानों, मजदूरों और आदिवासियों सहित सभी वर्गों के हित में काम कर रही है।

मंत्रियों ने दिया यह सुझाव

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कोरोना की चुनौती के बावजूद मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के विकास का पहिया नहीं थमा। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि गोबर खरीदने वाली देश-दुनिया में छत्तीसगढ़ पहली सरकार है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जनप्रतिनिधियों से प्रदेश में चल रहे निर्माण कार्यों की सतत मानिटरिंग करने का आग्रह किया।

साथ ही अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए उनका ई-श्रेणी पंजीयन कराने को कहा। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि हमने जो वादा किया था, उसे राज्य सरकार पूरा कर रही है। स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने बताया कि गिरौदपुरी धाम के लिए 60 करोड़ रुपये की लागत की ग्रुप वाटर स्कीम स्वीकृत की गई है। इसके तहत गिरौदपुरी धाम सहित नदी से गिरौदपुरी के रास्ते में पड़ने वाले 23 गांवों में शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+