देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार शहर में बनाए जाएंगे नगर वन
देहरादून, मई 29। देवभूमि उत्तराखंड में शहरों की आबोहवा को शुद्ध बनाने और आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 'नगर वन परियोजना' की शुरुआत की है।

आपको बता दें कि योजना के पहले चरण में उत्तराखंड में देहरादून और हरिद्वार में नगर वन बनाए जाएंगे। इसके तहत वन विभाग की जमीन पर सघन वन तैयार करने के साथ ही शहरियों के लिए इकोफ्रेंडली माहौल तैयार किया जाएगा। शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों ने इंदिरानगर समेत कई इलाकों का भ्रमण कर जानकारी जुटाई कि आखिरकार कहां नगर वन बनाया जा सकता हैं।
इसमें शहरियों के घूमने फिरने की भी व्यवस्था होगी। ताकि, वे खुद सेहतमंद बनने के साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सकें। पहले चरण में देहरादून और हरिद्वार में नगर वन बनाने की तैयारी है।
इसके अलावा आवास की समस्या से जूझ रहे वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए खबर राहत देने वाली है। वन मुख्यालय की ओर से राजधानी के विभिन्न इलाकों में नई आवासीय कॉलोनियां बनाने की तैयारी है। इसके लिए विभागीय स्तर पर जमीनों को चिह्नित करने के साथ ही कॉलोनियों की डीपीआर तैयार की जा रही है।
अब मुख्यालय में आला अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा कि कॉलोनियों का निर्माण कहां किया जाए। बता दें कि वन विभाग में आवासीय कालोनियों की संख्या काफी कम है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को सरकारी आवास की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वन विभाग के कर्मचारी संगठनों की ओर से लगातार इस बात की मांग उठाई जा रही है कि विभागीय स्तर पर कॉलोनियों का निर्माण कर कर्मचारियों को आवास मुहैया कराया जाए।












Click it and Unblock the Notifications