करोना काल में बंद हुई ट्रेनों को फिर से चलाने की मांग, लाखों की आबादी प्रभावित

कोराना काल के समय औरैया जिले के अछल्दा रेलवे स्टेशन पर कई यात्री ट्रेनों के ठहराव को खत्म कर दिया गया था। लेकिन कोरोना महामारी के खत्म होने के बाद अभी भी उन ट्रेनों का पुन: संचालन सुनिश्चित नहीं हो सका। लगातार हो रही दिक्कतों के देखते हुए नगरवासियों नवनिर्वाचित सपा सांसद जितेंद्र दोहरे से इस संबंध में मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन सौंप कर उनसे अनुरोध किया कि वे बंद की गई ट्रेनों का फिर से संचालन शुरू करवाएं।

बता दें कि, इन ट्रेनों के बंद होने के चलते अछल्दा और उसे आसपास के सैंकड़ों गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर की एकलव्य वेलफेयर सोसायटी के सदस्य काफी समय से इन यात्री ट्रेनों के फिर संचालन की मांग कर रहे हैं। जिसे लेकर वह डीआरएम समेत रेलवे के कई आला अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। लेकिन कोई ठोस परिणाम देखने को नहीं मिला।

Citizens met MP JJitendra Kumar Dohare regarding stoppage of trains at Achalda railway station

एकलव्य वेलफेयर सोसायटी के एक सदस्य पियूष यादव ने बताया कि, अछल्दा रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से पहले 3 मेल एक्सप्रेस 15483/84 महानंदा एक्सप्रेस, 13007/08 तूफान एक्सप्रेस और 13131/13132 आनंद बिहार एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव था। मौजूदा समय मैं अछल्दा रेलवे स्टेशन पर किसी भी मेल एक्सप्रेस का ठहराव नहीं है।

वहीं एक अन्य सदस्य सिद्धार्थ मिश्रा का कहना है कि, नगरवासियों, क्षेत्रवासियों एवम् कई समाजसेवी संस्थाओं द्वारा कोरोना काल के पश्चात मेल ट्रेनों की माँग की गई। परंतु रेलवे प्रशाशन द्वारा समय-समय आश्वसन दिया गया परंतु अभी तक कोई ट्रेन का ठहराव सुनश्चित नही किया गया। अछल्दा रेलवे स्टेशन बडी आबादी को जोड़ने वाला रेलवे स्टेशन है जो कि तहसील बिधूना, महेवा,एरवाकटरा, छिबरामऊ, अटसू .... आदि कस्बों को जोड़ता है जिसकी अनुमानित आबादी 7 लाख के आसपास है। क्षेत्रवासियों के लिये व्यापारिक भी समस्या बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+