सीख कार्यक्रम : पालकों और समुदाय की मदद से बच्चों को सीखने का अवसर

रायपुर। 'सीख' प्रोग्राम के माध्यम से पालकों और समुदाय की सहभागिता से बच्चों के लिए मजेदार और सरल सीखने-सिखाने के अवसर तैयार किए हैं। सीख कार्यक्रम को स्वयंसेवी (सीख मित्र) के माध्यम से चलाया जाता है। ये सीख मित्र समुदाय के ही पढ़े लिखे युवा हैं, जो कि समाज सेवा के प्रति समर्पित है। कुछ समर्पित शिक्षक भी इसमें शामिल है, जिन्होंने बच्चों के सीखने में मदद की। यह कार्यक्रम राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण यूनिसेफ छत्तीसगढ़ इकाई के संयुक्त प्रयास से संचालित हो रहा है।

Children to learn with the help of parent learning programme

सीख कार्यक्रम में पालकों ने इसकी गतिविधियों में खुद भाग लिया और बच्चों की सीखने में मदद की। सीख कार्यक्रम में अब तक 14 हजार सीख मित्र जुड़ चुके हैं, ये स्व-प्रेरणा से इनमें शामिल हुए हैं। इसमें छत्तीसगढ़ के 37 विकासखंडों की छह हजार स्थलों को शामिल किया गया है। प्राथमिक विद्यालय जाने वाले एक लाख 60 हजार बच्चे सीख कार्यक्रम से जुड़े हैं। सीख के 200 वीडियो बनाए गए हैं, जिन्हें यू-ट्यूब पर डाला गया है, जहां से कोई भी इसका लाभ उठा सकता है।

इस कार्यक्रम में अभिभावकों और अन्य कोई भी स्वयं सेवक, जो बच्चों को सीखने-सिखाने में मदद करना चाहते हैं। उनके साथ व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से सीखने की सामग्री को साझा किया जाता है। इसका उपयोग बच्चों के साथ मिलकर घर या समुदाय स्तर पर किया जा रहा है। इसके साथ ही खेल-कूद के माध्यम से समुदाय को सामाजिक-मानसिक सहयोग देने के लिए यूनिसेफ, स्पोर्ट्स फॉर डेवलपमेंट के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम भी संचालित किया जाता है।

इसके साथ बुनियादी विज्ञान, खेल और जीवन कौशल शिक्षा गतिविधियां भी होती हैं। यह गतिविधियां पालकों के दैनिक दिनचर्या से संबंधित होंगी, ताकि इन्हें करने में पालकों को कोई परेशानी न आए। पूरे कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 से संबंधित विशेष सावधानियों पर जागरूकता की जानकारी दी जाती है। इस स्वरूपों में चित्रण, छोटे वीडियो, पोस्टर, पृष्ठ आदि के साथ एक स्पष्ट निर्देश, जो कि ऑडियो क्लिप के रूप में सरल कार्यपत्रक शामिल होते हैं।

उदाहरण के तौर पर अगर एक वीडियो साझा की है, तो उसके साथ एक ऑडियो क्लिप द्वारा उस वीडियो में बच्चे और पालक को क्या करना है, उसे समझाया जाएगा। ऑडियो क्लिप से पालकों को गतिविधि को समझने में अधिक मदद मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+