छत्तीसगढ़ योग आयोग आज से रोजाना चलाएगा योगा की क्लास

रायपुर। कोरोना के खिलाफ लड़ाई की इस स्थिति में सरकार योग को भी एक औजार बनाने की तैयारी में है। इसके लिए छत्तीसगढ़ योग आयोग वर्चुअल योग अभ्यास और परामर्श कार्यक्रम लेकर आया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज इस कार्यक्रम का वर्चुअल आगाज करेंगे। लॉकडाउन से पहले योग आयोग रायपुर के कलेक्ट्रेट गार्डन में बुजुर्गों के लिए योग कक्षाएं चलाता रहा है।

chhattisgarh government give yoga training virtually

अधिकारियों ने बताया, छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा कोरोना से ठीक हुए व्यक्तियों, होम आइसोलेशन एवं क्वारैंटाइन में रह रहे व्यक्तियों, उनके परिवार के सदस्यों, वैक्सीन का प्रथम डोज ले चुके व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित दूसरे लोगों में कोरोना का प्रभाव दूर करने के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को दोपहर 12 बजे इस योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री और छत्तीसगढ़ योग आयोग की अध्यक्ष अनिला भेंड़िया, समाज कल्याण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, संचालक समाज कल्याण पी. दयानंद सहित छत्तीसगढ़ योग आयोग और समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहने वाले हैं। योग की कक्षाएं 31 मई से निरंतर जारी रहेंगी। सम्पूर्ण कार्यक्रम की निगरानी छत्तीसगढ़ योग-आयोग के तकनीकी विशेषज्ञ द्वारा की जाएगी। समय-समय पर कार्यक्रम का मूल्यांकन किया जाएगा।

फेसबुक-यूट्यूब पर होगा प्रसारण

अधिकारियों ने बताया, छत्तीसगढ़ योग आयोग के प्रमुख योग प्रशिक्षक एवं समाज कल्याण विभाग के फिजियोथेरैपिस्ट प्रत्यक्ष उपस्थित होकर योगाभ्यास एवं ब्रिदिंग का अभ्यास कराएंगे। योगाभ्यास का वर्चुअल प्रसारण राज्य संसाधन एवं पुनर्वास केन्द्र माना कैम्प रायपुर में स्थापित रिकार्डिंग रूम से किया जाएगा। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण छत्तीसगढ़ योग के फेसबुक पेज https://www.Facebook.com/chhattisgarhYogAayog एवं यू-टयूब चैनल https://youtube.com/channel/UCWGvHhPOpc4zÛHVt8qCcUuQ पर किया जाएगा। योगाभ्यास समाप्त होने के बाद वीडियो को फेसबुक एवं यू-टयूब चैनल में अपलोड किया जाएगा। जिसे किसी भी समय देखा जा सकता है।

शामिल होने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन

योगाभ्यास के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए आयोग ने एक लिंक जारी किया है। https:/forms.gle/cTMpwNVMwMHoktkX7 पर यह रजिस्ट्रेशन निःशुल्क होगा। रजिस्टर्ड प्रतिभागियों को लिंग एवं आयु वर्ग के अनुसार वर्गीकृत करके 5 से 20 के समूह में बांटा जाएगा। उसके बाद कोरोना रोकथाम के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए योगाभ्यास कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+