छत्तीसगढ़ में रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर लगातार हो रहा यात्री सुविधाओं में विस्तार- श्याम सुंदर

रायपुर। गुरुवार को रायपुर रेलवे मंडल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की संपन्न हुई आनलाइन बैठक को मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर मंडल के सभी स्टेशनों में यात्री सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है। रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की ओर से समय-समय पर प्राप्त होने वाले सुझावों अति महत्वपूर्ण है।

chhattisgarh all stations expanded for passenger facilities

इन सुझावों से गुणवत्ता में सुधार होता है। दिन-प्रतिदिन यात्रियों की आवश्यकता के अनुसार रायपुर मंडल सभी सुविधाओं को उपलब्ध करा रहा है। आने वाले दिनों में और सुविधाएं बढ़ेंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डा. विपिन वैष्णव ने सभी सदस्यों को बहुमूल्य सुझावों के लिए आभार प्रकट करते हुए बैठक में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने बहुमूल्य सुझाव हमारी टीम को देते रहे, उन पर शीघ्रता से अमल किया जाएगा, जोन स्तर के निर्णयों के लिए उन्हें वहां प्रेषित किया जाएगा।

बैठक में सबसे पहले समिति के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डा. विपिन वैष्णव ने सभी सदस्यों का स्वागत कर परिचय कराते हुए डीआरयूसीसी बैठक के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि डीआरयूसीसी की बैठक रेल प्रशासन एवं यात्रियों के मध्य सेतु का काम करने वाले सदस्यों की समिति है। वर्तमान में विभिन्न आठ श्रेणियों से समिति में 33 सदस्य नामित है।

इनमें प्रमुख रुप से विधायक विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स, ट्रेड एसोसिएशन एंड इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर एसोसिएशन, रजिस्टर्ड पैसेंजर एसोसिएशन, महाप्रबंधक द्वारा नामित सदस्य, राज्य शासन से नामित, सांसदों द्वारा नामित सदस्य, कंज्यूमर प्रोटक्शन संगठन,दिव्यांग एसोसिएशन के सदस्य शामिल हैं।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रेल उपयोगकर्ता की समस्याओं एवं यात्री सुविधाओं एवं यात्री सुविधा विकास एवं परियोजनाओं से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श कर बैठक में लिए गए निर्णय को यथासंभव कार्यान्वित करना है। इस दौरान सदस्यों ने रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं, सुविधाओं के विकास और नई सुविधाओं के बारे में जनसाधारण के हितों से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+