उद्यमियों को स्मारक मित्र बनाएगी योगी सरकार, एडॉप्ट ए हेरिटेज नीति को कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ। पर्यटन विकास भी योगी सरकार की प्राथमिकता में है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक पर्यटन स्थल विकसित करने की योजना पहले ही बना चुकी सरकार ने अब पुरातात्विक महत्व वाले स्मारकों के रखरखाव के लिए केंद्र की तर्ज पर 'एडाप्ट ए हेरिटेज नीति के तहत 'अपनी धरोहर, अपनी पहचान को प्रदेश में भी लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत स्मारक मित्र बनाए जाएंगे, जो सीएसआर फंड से स्मारकों का रखरखाव करेंगे।

Businessman will be given responsibility to maintain heritage site of UP

'उत्तर प्रदेश एडाप्ट ए हेरिटेज नीति को कैबिनेट ने सोमवार को मंजूरी दे दी। इसके तहत उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय (संस्कृति विभाग) द्वारा संरक्षित स्मारकों/पुरास्थलों का स्थलीय विकास, रखरखाव और जन सुविधाओं का प्रबंधन सार्वजनिक उद्यम इकाइयों व निजी क्षेत्र की सहभागिता से किया जाएगा। संरक्षित स्मारकों/पुरास्थलों को विकसित करने के लिए निजी क्षेत्र के उद्यमियों को स्मारक मित्र बनाया जाएगा। चयनित स्मारक मित्रा अपने संसाधनों से स्मारकों का स्थलीय विकास, पर्यटकों के लिए स्मारक परिसर में जनसुविधा प्रबंधन और वार्षिक रखरखाव आदि की व्यवस्था करेंगे। स्मारक मित्र के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय (संस्कृति विभाग), पर्यटन विभाग और संबंधित जिलाधिकारी के बीच एमओयू होगा, जिसकी अधिकतम अवधि पांच वर्ष होगी। प्रस्तावित काम संस्कृति विभाग (उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय) और पर्यटन विभाग द्वारा संबंधित जिलाधिकारी के माध्यम से पारस्परिक सहयोग से किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग की एक संयुक्त समिति बनाई जाएगी। कैबिनेट ने पहले चरण में राज्य पुरातत्व विभाग के 11 प्रमुख स्मारकों/पुरास्थलों का चयन स्मारक मित्र बनाने के लिए करने के प्रस्ताव को भी अनुमति दे दी।

इन स्मारकों में लखनऊ के कैसरबाग स्थित छतरमंजिल एवं फरहत बख्श कोठी, कोठी गुलिस्ताने इरम, दर्शन विलास कोठी, हुलासखेड़ा उत्खनन स्थल मोहनलालगंज, कुसुमवन सरोवर गोवर्धन मथुरा, गोवर्धन की छतरियां, रसखान समाधि गोकुल मथुरा, गुरुधाम मंदिर वाराणसी, कर्दमेश्वर महादेव मंदिर कंदवा वाराणसी, चुनार किला मीरजापुर और प्राचीन दुर्ग बरुआसागर झांसी शामिल हैं। इसके बाद राज्य पुरातत्व निदेशालय द्वारा चयनित अन्य स्मारकों और धरोहरों को विकसित करने के लिए आवश्यकतानुसार स्मारक मित्र बनाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+