एटीएम से किसानों को मिलेगी सुविधा : गुरुदयाल सिंह
नवागढ़। संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने सोमवार को विधानसभा मुख्यालय नवागढ़ में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के एटीएम का शुभारंभ कर नये खाताधारक किसानों को पासबुक और एटीएम कार्ड का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिवबंजारे ने कहा कि एटीएम मशीन के खुल जाने से किसानों को राहत मिलेगी। जहां किसान लंबी लाइन लगाकर अपने पैसे निकालने के लिए सुबह से शाम तक खड़े रहते हैं, उन सबको इस एटीएम मशीन के खुल जाने से पैसे निकालने में आसानी होगी।

उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार किसानों के हित में काम करने को कटिबद्घ है। पहले के समय किसानों को धान बेचने या खाद बीज की खरीदी हो सभी के लिए मश-त करना पड़ता था, किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल पाता था। किसानों की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्षेत्र में धान खरीदी केंद्र बढ़ाने के आग्रह को स्वीकार करते हुए पूरे विधानसभा में 17 नवीन धान खरीदी खोले, जिससे किसानों को धान बिक्री करने में समस्या नहीं हुई और समय से पहले ही किसानों की धान बिक्री पूर्ण हो गई। साथ ही किसानों को खाद और बीज के लिए भटकना नहीं पड़ा।
कार्यक्रम में अंजली मार्कण्डेय अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ , देवेंद्र साहू विधायक प्रतिनिधि, रामेश्वर साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, राजेंद्र कुमार वारे जिला अधिकारी, नवागढ़ शाखा प्रबंधक व्यास नारायण शर्मा, नवागढ़ समिति प्रबन्धक नरेंद्र सिंह ठाकुर, मुन्नाा तम्बोली, सोमेंद्र साहू नोडल अधिकारी,आशाराम ध्रुव उपाध्यक्ष नगर पंचायत नवागढ़, हेमंत सोनकर पार्षद, बीरेंद्र जायसवाल एल्डरमेन,रूपप्रकाश यादव एल्डरमेन, अरमान साहू, प्रिंस डहरे, किशन साहू,जगदीश साहू, हेमंत सोनकर,संतोष साहू,संतोष देवांगन, द्वारिका सोनवानी, शिव बंजारे, शांतिलाल साहू, रोहित, सुखसागर साहू,भरत साहू सहित सैंकड़ो किसान उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications