मंत्री विज बोले- आक्सीजन उपलब्धता में हरियाणा देश का पहला आत्मनिर्भर राज्य बनेगा
करनाल: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि, आक्सीजन उपलब्धता के मामले में हरियाणा देश का पहला आत्मनिर्भर राज्य बनने की ओर अग्रसर है। विज ने कहा कि कोविड मरीजों की जरूरतों के लिए आक्सीजन की उपलब्धता में हरियाणा को देश का पहला आत्मनिर्भर राज्य बनाना है। इसके लिए सभी जिलों में जोरदार प्रयास शुरू हो गए है। सरकारी अस्पतालों व सामुदायिक केन्द्रों के अतिरिक्त प्रत्येक ऐसा प्राइवेट अस्पताल, जिसमें बिस्तरों की संख्या 50 से ज्यादा है, उनको अपना आक्सीजन प्लांट लगाना होगा, इसके लिए अधिकारिक तौर पर आदेश पारित कर दिए है। जिलों में उपायुक्त की अध्यक्षता में मोनिटरिग कमेटी आक्सीजन प्लांट की प्रक्रिया पर नजर रखेंगी। मंत्री मंगलवार को कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों को लेकर एक वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए सभी उपायुक्तों से रूबरू थे। वीसी में पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, नगराधीश अभय सिंह जांगड़ा और सिविल सर्जन डा. योगेश शर्मा की भी मौजूदगी थी।

मंत्री ने कहा कि आक्सीजन को लेकर ऐसी व्यवस्था पूरी करनी है, जिसमें सरकारी हो या प्राइवेट प्रत्येक अस्पताल के बैड पर आक्सीजन की आपूर्ति बनी रहे, बैड पर पाइप से यानि गैस मैनीफोल्ड सिस्टम होना चाहिए तथा सिलेंडर भी उपलब्ध रहे। हमारी कोशिश हो कि हम आक्सीजन की जरूरत के लिए उद्योगों के पीछे ना भागें। उन्होंने कहा कि जिले में लगाए जा रहे आक्सीजन प्लांट के अलावा प्रदेश सरकार केन्द्र से भी आक्सीजन उत्पादन की सहायता ले रही है। एचएससीएल से टेंडर कर रहे है, लेकिन जिलों में उपायुक्त और सिविल सर्जन एक टाईम लाईन बनाकर ऑक्सीजन प्लांटों की मोनिटरिग करते रहे, इसके लिए समय ना गंवाए।

वीसी में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना की जा रही है। यह भी अटकले है कि यह अगस्त के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आए। यह भी कहा जा रहा है कि यह पहली दो वेव से ज्यादा घातक होगी। इसे देखते अभी से पुख्ता तैयारियां करनी होगी। क्योंकि युद्घ शुरू होने के बाद योद्घा अपनी तैयारी करें, उसका कोई मतलब नहीं होता। उन्होंने कहा कि पहली दो वेव में प्रदेश के डाक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ, अधिकारी और तमाम फ्रंट लाइन वर्करों ने पूरी निष्ठा से काम कर कोरोना का मुकाबला किया। इससे हमारा प्रदेश अन्य प्रदेशों की तुलना में कोविड से निपटने में कामयाब रहा। दो वेव में जो कुछ कमियां रही उनसे अब सीख लेकर आगे बढऩा है। इसके लिए उन्होंने दो-तीन बातें कही।
उपायुक्त ने सीएमओ को निर्देश दिए कि वे 50 बैड से अधिक के प्राइवेट अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए इनकी बैठक ले और कोशिश करवाएं कि तीसरी लहर से पहले ये प्लांट लग जाए। सीएमओ ने बताया कि जिला के केसीजीएमसी तथा नागरिक अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके है जबकि नीलोखेड़ी, इंद्री, असंध व घरौंडा में आक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया जारी है।












Click it and Unblock the Notifications