उत्तराखंड में आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगी एक हजार रुपये की सम्मान राशि
देहरादून, 18 अगस्त: उत्तराखंड सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को एक-एक हजार रुपये सम्मान राशि देने का ऐलान किया है। इससे राज्यभर में लगभग 43 हजार महिलाओं को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने यह घोषणा की है। उन्होंने विभागीय अफसरों को रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक आंगनबाङी और आशा कार्यकर्ता को एक-एक हजार रुपये की अतिरिक्त सम्मान राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी और आशा बहनों को यह एक छोटा सा उपहार है। राज्य के विकास में दोनों का ही बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि कोविड काल में विशेष कर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बहुत बड़ी भूमिका रही है। विषम परिस्थितियों में उन्होंने राज्य हित में अपना फर्ज निभाया। राज्य सरकार उनके कार्यों का सम्मान करती है। उत्तराखंड में लगभग 31 हजार आंगनबाड़ी और 12 हजार आशा व फेसिलेटर कार्यकर्ता हैं।












Click it and Unblock the Notifications