तय समय के अंदर पूरे हों अनाधिकृत कॉलोनियों में चल रहे सभी विकास कार्य- सीएम केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में अनधिकृत कॉलोनियों में चल रहे विकास कार्यों को लेकर सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और डीएसआईआईडीसी के साथ की समीक्षा बैठक की।
नई दिल्ली, 11 अगस्त: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में अनधिकृत कॉलोनियों में चल रहे विकास कार्यों को लेकर सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और डीएसआईआईडीसी के साथ की समीक्षा बैठक की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अनधिकृत कॉलोनियों में चल रहे सभी विकास कार्यों को तय समय सीमा के अंदर हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अनधिकृत कॉलोनियों में चल रहे सभी विकास कार्य पूरी गंभीरता के साथ काम करें, ताकि तय समय सीमा के अंदर विकास कार्य पूरे किए जा सकें। सीएम ने यह भी कहा कि कालोनियों में चल रहे विकास कार्यों को पूरा करने में फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। सीएम ने डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया को तय फंड को जारी करने के निर्देश दिए, जिससे कि विकास कार्य में किसी प्रकार की बांधा न आने पाए। समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री मंत्री सत्येंद्र जैन और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सिंचाई एंव बाढ़ नियंत्रण विभाग ने 755 में से 441 प्रोजेक्ट्स के कार्य किया पूरा
समीक्षा बैठक में सिंचाई एंव बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के सामने विस्तृत रिपोर्ट पेश की। अधिकारियों ने अवगत कराया कि विभाग को 47 विधानसभा क्षेत्रों में आने वाली 784 अनाधिकृत कालोनियों में विकास कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें से 535 अनधिकृत कालोनियों में पहले ही काम शुरू हो चुकी है। इन 535 कालोनियों में 755 प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया जाना है, जिसके लिए प्रशासनिक और व्यय संबंधित स्वीकृति ली जा चुकी है। इन 755 प्रोजेक्ट्स में से 441 प्रोजेक्ट के कार्य पूरे कर लिए गए हैं, जबकि शेष में कार्य प्रगति पर है। जिन प्रोजेक्ट में अभी कार्य प्रगति पर है, उनमें से 50 प्रोजेक्ट के कार्य सितंबर 2021 तक पूरे कर लिए जाएंगे। 187 प्रोजेक्ट के कार्य दिसंबर 2021 और 41 प्रोजेक्ट के कार्य मार्च 2022 तक पूरे कर लिए जाएंगे।
अधिकारियों ने कालोनियों में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट की भौतिक उपलब्धि का ब्यौरा रखते हुए बताया कि इन कालोनियों में 18340 सड़कें बनाई जानी हैं, जिनकी कुल लंबाई 1845.73 किलोमीटर है। इसमें से 15638 सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया गया है, जिसकी कुल लंबाई 1542.53 किलोमीटर है, जबकि 2702 सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसकी लंबाई करीब 303.19 किलोमीटर है। इसी तरह, इन कालोनियों में 30606 ड्रेन बनाई जानी हैं और इनकी कुल लंबाई 3052.41 किलोमीटर है। इनमें से 27576 ड्रेन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जिनकी लंबाई 2661.23 किमी है। जबकि 3030 ड्रेन का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसकी लंबाई 391.18 किमी है।
अनधिकृत कालोनियों में चल रहे अधिकांश विकास कार्य पूरे
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने बताया कि नरेला विधानसभा में 23 कालोनियों में 30 प्रोजेक्ट पर कार्य किया जाना है, जिसमें से 22 कार्य पूरे हो चुके हैं। इसी तरह, बुराड़ी में 20 कालोनियों में 64 प्रोजेक्ट में से 38, तिमारपुर के अंतर्गत 5 कालोनियों में 10 प्रोजेक्ट में से 3, बादली के अंतर्गत 11 कालोनियों में 35 प्रोजेक्ट में से 24, बवाना के अंतर्गत 15 कालोनियों में 20 प्रोजेक्ट में से 16, मुंडका के अंतर्गत 41 कालोनियों में 87 प्रोजेक्ट में से 29, किराड़ी के अंतर्गत 35 कालोनियों में 39 प्रोजेक्ट में से 20, सुल्तानपुर माजरा के अंतर्गत 4 कालोनियों में 4 प्रोजेक्ट में से 3, नांगलोई जाट के अंतर्गत 23 कालोनियों में 48 प्रोजेक्ट में से 45, शालीमार बाग के अंतर्गत 3 कालोनियों में 3 प्रोजेक्ट थे, जो पूरे हो गए हैं। इसके अलावा, पटेल नगर के अंतर्गत 5 कालोनियों में 5 प्रोजेक्ट में से 4, विकासपुरी के अंतर्गत 40 कालोनियों में 44 प्रोजेक्ट में से 19, उत्तम नगर के अंतर्गत 41 कालोनियों में 41 प्रोजेक्ट में से 11, मटियाला के अंतर्गत 29 कालोनियों में 49 प्रोजेक्ट में से 21, नजफगढ़ के अंतर्गत 110 कालोनियों में 110 प्रोजेक्ट में से 93, मालवीय नगर के अंतर्गत 2 कालोनियों में 2 प्रोजेक्ट में से एक, संगम विहार के अंतर्गत 10 कालोनियों में 10 प्रोजेक्ट में से 2, बदरपुर के अंतर्गत 38 कालोनियों में 42 प्रोजेक्ट में से 40, ओखला के अंतर्गत 8 कालोनियों में 14 प्रोजेक्ट में से 10, कोंडली के अंतर्गत 4 कालोनियों में 4 प्रोजेक्ट में से 3, लक्ष्मी नगर के अंतर्गत 3 कालोनियों में 3 प्रोजेक्ट में से 1, विश्वास नगर के अंतर्गत 2 कालोनियों में 2 प्रोजेक्ट में से 1, गांधी नगर के अंतर्गत 3 कालोनियों में 4 प्रोजेक्ट में से 3, गोकुलपुर के अंतर्गत 25 कालोनियों में 25 प्रोजेक्ट में से 15, मुस्तफाबाद के अंतर्गत 20 कालोनियों में 20 प्रोजेक्ट में से 16 प्रोजेक्ट पर कार्य पूरे हो चुके हैं। वहीं, मॉडल टाउन, चांदनी चौक, मोती नगर, राजौरी गार्डन, मेहरौली, सीमापुरी, रोहताश नगर और घोंडा के अंतर्गत आने वाली कालोनियों में सभी विकास कार्य पूरा कर लिया गया है।
कालोनियों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी प्रगति पर
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अवगत कराया कि अनधिकृत कालोनियों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी काफी प्रगति पर है। नरेला की 5 कालोनियों में पाइपलाइन के 6 प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। इसी तरह, बुराड़ी की 7 कालोनियों में पाइपलाइन के 12, रिठाला की 29 कालोनियों में 31, बवाना की 2 कालोनियों में 2, मुंडका की 7 कालोनियों में 29, सुल्तानपुर माजरा की 1 कालोनियों में 1, राजौरी गार्डन की 3 कालोनियों में 3, विकासपुरी की 41 कालोनियों में 55, उत्तमनगर की 4 कालोनियों में 4, मटियाला की 25 कालोनियों में 25, नजफगढ़ की 38 कालोनियों में 39, मालवीय नगर की 1 कालोनियों में 1, मेहरौली की 4 कालोनियों में 4, अंबेडकर नगर की 10 कालोनियों में 12, संगम विहार की 7 कालोनियों में 9, ग्रेटर कैलाश की 3 कालोनियों में 3, तुगलकाबाद की 13 कालोनियों में 14, बदरपुर की 24 कालोनियों में 31, ओखला की 15 कालोनियों में 18, गोकलपुर की 3 कालोनियों में 3, मुस्तफाबाद की 5 कालोनियों में पाइपलाइन बिछाने के 5 प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। इस तरह 249 कालोनियों में पाइपलाइन के 306 प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है।
डीएसआईआईडीसी ने 352 में से 172 कालोनियों में विकास कार्य किया पूरा
वहीं, डीएसआईआईडीसी अनधिकृत कालोनियों में सड़क और बरसात के पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण करा रहा है। डीएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने सीएम को अवगत कराया कि मार्च-2016 में, दिल्ली सरकार द्वारा डीएसआईआईडीसी को अधिकृत कॉलोनियों को छोड़कर सभी 1,797 अनधिकृत कालोनियों में विकास कार्यं करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और 114 कॉलोनियों में विकास कार्य 2016 से 2018 तक पूरे किए गए थे। हालांकि 2017 और 2018 में, दिल्ली सरकार ने अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में स्थित अनधिकृत कालोनियों में विकास कार्य करने की जिम्मेदारी सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को स्थानांतरित कर दिया। वर्तमान में, डीएसआईआईडीसी केवल 11 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य कर रहा है। जिसमें छतरपुर, देवली, बिजवासन, करावल नगर, द्वारका, पालम, जनकपुरी, पटपड़गंज, कृष्णा नगर, रोहिणी, दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इसके अलावा, किराड़ी, विकासपुरी, गोकुलपुर और बवाना विधानसभा क्षेत्र में आने वाली कुछ कालोनियों में विकास कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह, डीएसआईआईडीसी को 352 अनधिकृत कालोनियों में विकास कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें से 172 कालोनियों में सड़क और बरसात के पानी की निकासी के लिए ड्रेन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि 69 कालोनियों में कार्य प्रगति पर है और 111 कालोनियों में प्रस्ताविक कार्य के लिए फंड जारी कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications