ऑक्सीमीटर या दवाओं की कालाबाजारी की तो होगी कार्रवाई: उत्तराखंड मुख्य सचिव
देहरादून, मई 07: मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने अधिकारियों को दवाओं और आक्सीमीटर की कालाबाजारी रोकने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए जांच अभियान चलाने पर भी फोकस करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने शासन में प्रदेश के नोडल अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण से सुरक्षा और रोकथाम के संबंध में बैठक की।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की अनिवार्य रूप से जांच की जाए, ताकि उनकी ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके। प्रदेश की सीमाओं पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों के स्वास्थ्य पर नजर रख टेली कंसल्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बैठक के बाद मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विभिन्न निजी अस्पतालों के उच्चाधिकारियों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की।
उन्होंने निजी अस्पताल संचालकों को आक्सीजन एवं रेमडेसिविर की आपूर्ति का आश्वासन देते हुए कहा कि आक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने निजी अस्पतालों से कहा कि रेमडेसिवीर के लिए उपलब्ध कराए गए फार्मेट पर प्रतिदिन सूचना दी जाए, ताकि आवश्यकता के अनुसार इंजेक्शन उपलब्ध कराया जा सकें। मुख्य सचिव ने अस्पतालों को पोर्टल पर कोरोना संक्रमितों और बेड की स्थिति का रियल टाइम डाटा अपलोड करने के भी निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने सभी अस्पतालों में जनसंपर्क अधिकारी तैनात करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे आमजन को किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराए जाने में सुविधा होगी। इस दौरान अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सचिव अमित नेगी, सचिव कुर्वे, राधिका झा और सौजन्या समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications