यूपी विधानसभा चुनाव के लिए AAP तैयार, 1 करोड़ कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य

लखनऊ, 24 जून: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आगामी 2022 के विधानसभा के चुनावों को देखते हुए सपा, भाजपा और कांग्रेस के साथ अब आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) भी युद्धस्तर पर अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। UP में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आम आदमी पार्टी ने बुधवार को अपने संगठन को और अधिक मजबूत करने की घोषणा की। जिसके तहत उत्तर प्रदेश में आगामी 8 जुलाई से 8 अगस्त तक यूपी जोड़ो अभियान चलाकर प्रदेश के 1 करोड लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

आम आदमी पार्टी

राजधानी लखनऊ में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि कि दिल्ली के केजरीवाल मॉडल की लोकप्रियता और उसके प्रति विश्वास दिन-प्रतिदिन उत्तर प्रदेश में भी बढता जा रहा है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश में 8 जुलाई से 8 अगस्त तक 'यूपी जोडो अभियान' के नाम से एक बड़ा सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश के 1 करोड़ लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिये उत्तर प्रदेश की हर एक विधानसभा से 25 हजार लोगों को पार्टी का सदस्य़ बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए कार्यकर्ता गांव-गांव में शिविर लगाकर रसीद देकर सदस्य बनायेंगे. लेकिन आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिये ये सदस्यता निशुल्क होगी, एक भी पैसा नहीं लिया जायेगा।

AAP सांसद संजय सिंह के मुताबिक 'इस सदस्यता अभियान में प्रदेश की 403 विधानसभाओं में सदस्य बनाने के लिये अलग-अगल मिस्ड कांल नंबर जारी किये जायेंगे। सदस्यता अभियान के शुभारंभ से पहले 25 जून से 8 जुलाई तक आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रचार के लिये दीवार लेखन का कार्य किया जायेगा। हर विधानसभा में मिस्ड काँल और रसीद से बनने वाले सदस्यों का डाटा मेंटेन किया जायेगा। फिर उनसे संपर्क कर न सिर्फ उन्हें बूथ, सेक्टर, ब्लाक और विधानसभा की जिम्मेदारी दी जायेगी, बल्कि इनके जरिये दिल्ली के केजरीवाल मॉडल और केजरीवाल सरकार की उपल्ब्धियों की जानकारी को प्रदेश की जनता तक पहुंचाया जायेगा।'

AAP के प्रदेश अध्यक्ष और यूपी जोड़ो अभियान के संचालक सभाजीत सिंह बताते हैं कि UP में 1 करोड लोगों को पार्टी से जोड़ने के बनाये गये विभिन्न जोन में पार्टी के शीर्ष नेताओ की जोन प्रभारी के रूप में नियुक्ति होगी और साथ ही सभी 403 विधानसभाओ में 25 हजार लोगो को पार्टी से जोड़ने के लिये एक-एक अभियान प्रभारी की भी नियुक्ति की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+