आम आदमी पार्टी ने राजस्थान सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, बिजली के बिल माफ किए जाने की उठाई मांग

जयपुर, जून 8। राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बिजली के बिल माफ कराने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कोरोना काल में आप राजस्थान आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 'वर्चुअल' तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद कर रही है। पार्टी की ओर से #बिजली_बिल_माफ_करो_गहलोत_सरकार चलाया जा रहा है, जिसमें नेता-कार्यकर्ता और आप पार्टी के समर्थक आज सुबह से ही इसे ट्रेंड करवाने में लगे हुए हैं।

Aap Rajasthan

इधर आम आदमी पार्टी के नेता भी प्रदेश में बिजली बिलों को माफ किए जाने की पुरज़ोर मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण काल में महंगाई की मार ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। ऐसे में राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बिजली के बिलों को माफ़ करके बड़ी राहत दे सकती है।

आप राजस्थान के प्रदेश सह प्रभारी खेमचंद जागीरदार ने कहा कि जब कांग्रेस का हाई कमांड चुनाव के समय राज्यों में फ्री बिजली की घोषणा कर सकता है तो वहीं राजस्थान में सरकार होने के बावजूद भी कांग्रेस अपने प्रदेशवासियों को बिजली फ्री करके राहत देने की बात क्यों नहीं करती?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+