पंजाब: बादल गांव नकली शराब फैक्ट्री के दोषियों पर नहीं हुई कार्रवाई, AAP ने किया लंबी थाने का घेराव

बठिंडा, जून 5। बादल गांव में नाजायज शराब की फैक्ट्री पकड़े जाने के मामले में कैप्टन सरकार की ओर से दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने के रोष में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की ओर से लम्बी थाने का घेराव किया और दिल्ली मलोट हाई-वे जाम किया गया। आप के नेताओं ने कैप्टन सरकार और शराब माफिया के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और नाजायज शराब फैक्ट्री के प्रबंधकों और उनके सरपरस्तों के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की मांग की।

AAP Punjab

आम आदमी पार्टी के विधायक और किसान विंग पंजाब के प्रधान कुलतार सिंह संधवां ने संबोधन करते कहा कि आज भी कांग्रेस पार्टी और अकाली दल बादल के नेता एक साथ मिल कर नशे का कारोबार कर रहे हैं। यही कारण है कि गांव बादल में नाजायज शराब की फैक्ट्री पकड़े जाने के मामले में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि कैप्टन बादल की याराना पंजाब पर भारी पड़ गई है। कैप्टन सरकार के समय बड़ी संख्या में पंजाब के लोग नकली शराब पी कर मर गए हैं, परन्तु शराब माफिया के खिलाफ सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

'आप' के यूथ विंग पंजाब के प्रधान और विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि यदि कैप्टन सरकार ने तरनतारन, राजपुरा, घनौर और अन्य स्थानों पर काबू किए नकली शराब फैक्टरियों के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की होती तो आज शराब माफिया के हौसले बुलंद न होते। उन्होंने कहा कि राजपुरा और बादल इलाके के लोगों को पता है कि कौन सा नेता या विधायक नकली शराब की फैक्टरियां चला रहा है। बादल गांव की शराब फैक्ट्री चलाने वाला व्यक्ति बादल परिवार का रिश्तेदार तो नहीं। मीत हेयर ने कहा कि 2017 में छपी ख़बर से पता चलता है कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बादल गांव वाली नकली शराब फैक्ट्री वाली जमीन का मालिक बताए जाते व्यक्ति के खिलाफ एक विजिलेंस जांच करने के आदेश दिए थे, परन्तु यह जांच आज तक पूरी नहीं हुई।

'आप' नेताओं ने कहा कि नकली शराब फैक्ट्री के मामले में पंजाब पुलिस और कर और आबकारी विभाग के आधिकारियों को कौन रोक रहा है? उन्होंने कहा कि पंजाब की सत्ता पर काबिज रहे नेताओं ने पंजाब की नौजवानी को शराब, चिट्टा और अन्य नेशों की दलदल में धकेल दिया है। 'आप' नेताओं ने एस.डी.एम को मांग पत्र देकर मांग की है कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मौजूदा जज से गांव बादल वाली नकली शराब फैक्ट्री की जांच करवाई जाए और जिस व्यक्ति के नाम फैक्ट्री वाली जमीन है और फैक्ट्री चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+