वाराणसी में आप प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा- पंचायत चुनाव में सपा कार्यकर्ताओं से मिलकर बनाएं जीत की रणनीति
वाराणसी। आप के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पंचायत चुनाव को लेकर मंथन करने शनिवार को छोटा नागपुर लॉन पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कहा कि आप यूपी में पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। ये हमारे लिए विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल होगा। जल्द ही सभी उम्मीदवारों की घोषणा हो जायेगी। सपा पंचायत चुनाव अगर नहीं लड़ती तो कार्यकर्ता उनसे संपर्क बनाएं।

संजय सिंह ने कहा सपा इस बार शायद अपना प्रत्याशी नहीं उतार रही हैं। कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि आप लोग स्थानीय स्तर पर सपा के लोगों से संपर्क करें। उनको अपनी जीत के लिए बात कर समझाएं। दिल्ली मॉडल के साथ उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता को बताएं। हर गांव तक संपर्क अभियान को बढ़ायें। यूपी में अपराधीकरण अपने चरम पर हैं। उत्तर प्रदेश सरकार उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज कराते हैं। अपराधियों को मानो छूट है। कोरोना घोटाला, नौकरियों में घोटाला यूपी में हुआ हैं। यहां की बदहाली हमारा प्रमुख मुद्दा होगा।
दिल्ली में जिस तरह से विकास हुआ। उस मॉडल को लोगों के सामने प्रस्तुत करेंगे। दिल्ली की जनता को बिजली फ्री, महिलाओं को बस में यात्रा फ्री, मोहल्ला क्लिनिक, शिक्षा समेत कर क्षेत्र में व्यापक कार्य किया गया हैं। कोरोना तेजी से बढ़ रहा हैं। लोगो को जागरूक रहना होगा। बांग्लादेश की आज़ादी में भारत उसके साथ खड़ा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिरफ्तार किसने किया था। सभी को बताना चाहिए। वो कही भी कुछ भी कहते रहते हैं। हर जगह वो मौजूद हो जाते हैं। सोच कर कुछ भी बोलना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications