संजय सिंह ने यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली का लगाया आरोप, कहा- रद्द किए जाएं चुनाव
लखनऊ, जुलाई 16। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियां कर रही है और पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह लगातार मेहनत कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने सबसे बड़ा गुंडागर्दी का उदाहरण जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख चुनाव में देखा। इटावा में एसपी को तमाचा मारा गया। महिला का चीर हरण किया गया।

आप नेता संजय सिंह शुक्रवार को आगरा पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वह संजय प्लेस स्थित किरन मित्तल प्रतिष्ठान पर मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब भाजपा के जिला पंचायत सदस्य नहीं जीते तो अध्यक्ष कैसे जीत गए ? मांग उठाई कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव रद्द किया जाए और सीधे जनता से चुनाव कराया जाए।












Click it and Unblock the Notifications