काशीपुर: घर और दुकानों को सैनिटाइज करने के लिए आप ने बनाई मोबाइल टीम

काशीपुर। जनता की लगातार भारी मांग पर अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नगर व ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर सेनेटाइज कर कोरोना महामारी से जंग लड़ रही काशीपुर क्षेत्र की जनता को राहत पहुंचाएंगे। इस कार्यक्रम का नाम'हर घर हर दुकान सैनेटाइज अभियान'रखा गया है।

AAP formed team to sanitise houses and shops

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने बताया कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर घरों व दुकानो को सेनेटाइज कर जनता को कोरोना महामारी के दौरान राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं की आठ मोबाइल टीमों का गठन किया गया है जिनका नेतृत्व आमिर हुसैन करेंगे। बाली ने बताया कि नगर व ग्रामीण क्षेत्र की जनता की मांग पर यदि भविष्य में जरुरत पड़ी तो इन टीमों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। लोग निसंकोच फोन कर टीम को बुलाकर अपने घर व प्रतिष्ठानों को सेनेटाइज करा सकेंगे। बाली ने बताया कि उनके पास क्षेत्र के अनेक लोगों के आए दिन फोन आ रहे हैं कि सैनिटाइजेशन का काम भी तेजी से कराया जाए क्योंकि लोग कोरोना महामारी से भयभीत हैं जन भावनाओं को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने निर्णय लिया है कि उसके जुझारू वॉलिटियर घर-घर जाकर मकानों व दुकानों की तसल्ली बक्स ढंग से सेनेटाइज करेंगे।

आठ टीमों में से अपने क्षेत्र की टीम को फोन नंबर 8532018174 पर संपर्क करके भी जहां जल्दी और ज्यादा जरूरी हो बुलाकर सेनेटाइजेशन करा सकते हैं। एक टीम में दो पहिया वाहन पर सवार दो वॉलिटियर होंगे। यह टीमें लोगों को मास्क भी वितरित करेंगीं और क्योंकि कोरोना के प्रति उपचार के बजाय बचाव ज्यादा जरूरी है इसलिए यह टीमें कोरोना से बचने के लिए लोगों को जागरूक भी करेंगी। आप पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश चावला, अमन बाली, अमित सक्सेना, उर्वशी बाली, लकी माहेश्वरी, विनोद नेगी, अजयवीर सहित इस अभियान की टीम के वालंटियर मोहम्मद मोहम्मद आसिफ ,सरदार महेंद्र सिंह, ठाकुर मोहित चौहान,रोहित यादव, आसिफ सिद्दीकी, मोहम्मद आरिफ, सतीश कुमार, सर्वजीत सिंह, आकाश मोहन दीक्षित, गौरव सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+