छत्तीसगढ़ः आम आदमी पार्टी ने अनियमित कर्मचारियों की मांगों को दिया समर्थन
बालोद -गुरुर। आम आदमी पार्टी बालोद ने छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन और मशाल रैली का समर्थन गुरुर पहुंच विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर दिया। प्रदेश प्रवक्ता डाली साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूरे प्रदेश में नियमित कर्मचारी संघ द्वारा अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर मशाल रैली निकाली गई थी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष आम आदमी पार्टी कोमल हुपेंडी के आह्वान पर बालोद टीम द्वारा दंतेवाड़ा जाकर समर्थन दिया गया।

डाली ने बताया कि प्रदेश में लगभग 1लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण का मामला कई सालों से लंबित पड़ा है। सभी कर्मचारी अपनी मांग को लेकर आंदोलनरत है, लेकिन भूपेश सरकार कर्मचारियों को नियमित करने के बजाय उनके ऊपर कार्यवाही करने की बात कह रही है।
भूपेश बघेल को याद होना चाहिए कि 2017-18 में जब वे कांग्रेस के अध्यक्ष थे तो अनियमित कर्मचारियों के मंच पर चढ़ कर घोषणा की थी कि जैसे ही उनकी सरकार बनेगी वो इन सभी को नियमित किया जाएगा । और अपने चुनावी जन घोषणा पत्र 'दूर दृष्टि,पक्का इरादा,कांग्रेस करेगी पूरा वादा ' के बिंदु क्रमांक 10 और 30 में अनियमित कर्मचारियों को नियमितीकरण करने, छंटनी ना करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने को स्थान दिया गया । साथ ही साथ सत्ता में आने के 10 दिन के अंदर नियमित करने की बात कही गई थी। लेकिन आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को ढाई साल हो चुके हैं। लेकिन अब तक इस पर कोई सुनवाई नही हुई और अपने इन्ही मांगो को लेकर अनियमित कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं तो उन पर दंडात्मक कार्यवाही करने की बात सरकार कर रही है।
आम आदमी पार्टी इस कड़ा कार्यवाही का विरोध करती है। इस मशाल रैली एवं प्रदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता के साथ अमित भास्कर बालोद विधाननसभा सचिव देवेंद्र देशमुख, जिला उपाध्यक्ष यूथ विंग केशव राम बादल,े चीनी राम बादले समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications