MCD के 272 वॉर्ड में आम आदमी पार्टी की पदयात्रा, लोगों को गिनाए बीजेपी के भ्रष्टाचार

नई दिल्ली, अगस्त 24। आम आदमी ने भाजपा शासित एमसीडी के द्वारा 200 करोड़ रुपए कीमत के नॉवेल्टी सिनेमा की जमीन को मात्र 34 करोड़ रुपए में बेचने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी का ये विरोध प्रदर्शन नॉवेल्टी सिनेमा के बाहर हुआ। इससे पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सभी 272 वार्डों में भाजपा के खिलाफ पदयात्रा भी की।

AAP delhi

नॉर्थ एमसीडी के एलओपी विकास गोयल ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने अपनी जेबें भरने के लिए यह जमीन अपने ही लोगों को औने-पौने दामों में बेची है। भाजपा, एमसीडी में घोटाले पर घोटाले करती आई है और अब एमसीडी को पूरी तरह से दिवालिया बना दिया है। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के 7 सालों के विकास मॉडल से प्रभावित होकर आने वाले चुनाव में एमसीडी की सत्ता आम आदमी पार्टी को सौंपना चाहती है।

एमसीडी के 272 वॉर्ड में आम आदमी पार्टी ने पदयात्राा के दौरान लोगों को जन संवाद के जरिए बीजेपी के घोटालों के बारे में बताया। पदयात्रा में एमसीडी की पोल खोलते हुए लोगों को बताया कि किस प्रकार से भाजपा ऐसे भ्रष्टाचार की मदद से अपनी जेब भरने की कोशिश कर रही है।

आम आदमी पार्टी से नॉर्थ एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष विकास गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की एमसीडी द्वारा किए गए घोटाले का कड़ा विरोध करते हुए नॉवेल्टी सिनेमा पर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित एमसीडी से नॉवेल्टी सिनेमा बेचने का निर्णय वापस लेने की मांग की और कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है, तब तक पार्टी विरोध करती रहेगी और दिल्ली की जनता को इस भ्रष्टाचार से अवगत कराएगी। 'आप' कार्यकर्ताओं का यह विरोध-प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।

विकास गोयल ने कहा, ऐसा कोई भी मौका इन्होंने नहीं छोड़ा जहां उन्होंने भ्रष्टाचार न किया हो। फिर चाहे वह भलस्वा लैंडफिल साइट का घोटाला हो, दवाइयों का घोटाला हो, किताबों का घोटाला हो, चाहे वह मिड डे मील का घोटाला हो, उनके भ्रष्टाचार की कहानी इतनी लंबी है कि उस पर पूरी किताब लिख सकते हैं। आज उस भ्रष्टाचार के कारण एमसीडी दिवालिया हो गई है। कर्मचारियों को तनख्वाह देने के लिए पैसे नहीं हैं, रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए पैसे नहीं हैं, अस्पतालों में दवाई नहीं है, स्कूलों में किताबें नहीं हैं। तो आज हालत यह हो गई है कि एमसीडी पूरी तरह से दिवालिया हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे पूरी तरह से खोखला कर दिया है। और अब दिल्ली की जनता इन्हें एमसीडी की सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+