छत्तीसगढ़: 11 वायरोलाजी लैब में 350 लोगों की टीम ने जांचे 20 लाख से अधिक सैंपल
छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में कोरोना वायरस के खात्मे के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। कोरोना वायरस की पहचान के लिए राज्य में संचालित 11 वायरोलाजी लैब में अब तक 20 लाख 19 हजार 88 सैंपलों की आरटी-पीसीआर जांच हुई है।
रायपुर, 20 मई। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में कोरोना वायरस के खात्मे के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। कोरोना वायरस की पहचान के लिए राज्य में संचालित 11 वायरोलाजी लैब में अब तक 20 लाख 19 हजार 88 सैंपलों की आरटी-पीसीआर जांच हुई है। यह प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरुआत के बाद से हुए कुल आरटीपीसीआर टेस्ट का 90 प्रतिशत है।

इन लैबों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचने वाले सैंपलों की जांच में 350 लोगों की टीम लगी हुई है, जो कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच दिन-रात अलग-अलग पालियों में काम कर लगातार जांच कर रहे हैं। प्रदेश में अब तक 22 लाख 50 हजार 616 सैपलों की आरटीपीसीआर जांच हुई है।
इनमें से 20 लाख 19 हजार 088 सैंपल प्रदेश के 11 सरकारी लैबों में और दो लाख 31 हजार 528 निजी क्षेत्र के लैबों में जांचे गए हैं। एम्स रायपुर सहित प्रदेश के नौ शासकीय मेडिकल कालेजों रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, अंबिकापुर, कोरबा, महासमुंद और कांकेर तथा कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में वायरोलाजी लैब है।
यह भी पढ़ें: डिप्टी CM बोले- कुछ नेताओं के कहने से धीमा पड़ा वैक्सीनेशन, नियम टूटने से गांवों में फैला कोरोना
इनमें 20 माइक्रोबायोलाजिस्ट, पांच सीनियर साइंटिस्ट, सात जूनियर साइंटिस्ट, 164 लैब टेक्नीशियन, 61 लैब अटेंडेंट और 70 डाटाएंट्री आपरेटर इस काम में लगे हुए हैं। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देश पर जशपुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, दुर्ग और जांजगीर में भी वायरोलाजी लैब की स्थापना का काम शुरू कर दिया गया है।
रायगढ़ मेडिकल कालेज में सबसे अधिक जांच
रायगढ़ मेडिकल कालेज के वायरोलाजी लैब में सबसे अधिक सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच हुई है। वहां तीन लाख 70 हजार 761 सैंपल जांचे गए हैं। जगदलपुर मेडिकल कालेज में तीन लाख 60 हजार 025, रायपुर मेडिकल कालेज में तीन लाख 46 हजार 741, राजनांदगांव मेडिकल कालेज में दो लाख 77 हजार 425, एम्स रायपुर में दो लाख 50 हजार 985, सिम्स बिलासपुर में दो लाख छह हजार 445, अंबिकापुर मेडिकल कालेज में एक लाख 93 हजार 181, कांकेर मेडिकल कालेज में 5036, महासमुंद मेडिकल कालेज में 4816, कोरबा मेडिकल कालेजमें 877 और बैकुंठपुर वायरोलाजी लैब में 796 सैंपलों की जांच हुई है।












Click it and Unblock the Notifications