नग्न महिलाओं का राष्ट्रपति आवास पर प्रदर्शन, चीखीं, चिल्लाईं, रोईं, एक-दूसरे के ऊपर लेटीं

प्रदर्शन के दौरान इन महिलाओं ने बेहद मार्मिक तरीके से प्रदर्शन किया। वो कपड़े उतारने के बाद चीखीं, चिल्लाईं और एक-दूसरे के ऊपर ढह गईं। उन्होंने करीब दस मिनट तक प्रदर्शन किया।

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के लिए सैकड़ों महिलाओं ने ऐसा तरीका चुना कि जिसने देखा सिहर गया। सैकड़ों महिलाओं ने राष्ट्रपति आवास के सामने कपड़े उतार विरोध किया, जिसने वहां से गुजर रहे लोगों की आंखें भिगो दीं।

nude

राष्ट्रपति आवास के बाहर जुटी महिलाएं

राष्ट्रपति आवास के बाहर जुटी महिलाएं

द डेली डोट अखबार के अनुसार, अर्जेंटीना की ब्यूनस आयर्स में राष्ट्रपति आवास कासा रोसाडा पर मंगलवार को सैकड़ों महिलाएं पहुंची। इन्होंने महिलाओं पर हो रही ज्यादतियों पर नारे लगाए और फिर कपड़े उतारने शुरू कर दिए।

नग्न हुईं, चीखीं, चिल्लाईं, रोईं, जमीन पर एक-दूसरे के ऊपर लेटीं

नग्न हुईं, चीखीं, चिल्लाईं, रोईं, जमीन पर एक-दूसरे के ऊपर लेटीं

प्रदर्शन के दौरान इन महिलाओं ने बेहद मार्मिक तरीके से प्रदर्शन किया। वो कपड़े उतारने के बाद चीखीं, चिल्लाईं और एक-दूसरे के ऊपर ढह गईं। उन्होंने करीब दस मिनट तक प्रदर्शन किया। इस दौरान कई बार उनकी आंखों में आंसू आए। देश में महिलाओं पर बढ़ती हिंसा को लेकर इन्होंने नारे लगाए।

महिलाओं के लिए काम करता है यह ग्रुप

महिलाओं के लिए काम करता है यह ग्रुप

प्रदर्शन करने वाला ग्रुप महिलाओं के लिए काम करता है। ये महिलाएं आर्टिस्टिक फोर्स ऑफ कम्यूनिकेटिव शॉक की सदस्य हैं। महिलाओं पर हिंसा को लेकर यह ग्रुप अब 3 जून को फिर से प्रदर्शन करेगा।

क्यों अपनाना पड़ा ये तरीका

क्यों अपनाना पड़ा ये तरीका

अर्जेंटीना में महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा को रोकने और पीड़ितों की सुरक्षा की मांग करते हुए इस ग्रुप ने ये तरीका अपनाया है। एक आंकड़ें के अनुसार, अर्जेंटीना में तकरीबन 24 घंटे में एक महिला की हत्या हो जाती है। इसी को लेकर ये प्रदर्शन किया गया।

सोशल मीडिया पर छाया प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर छाया प्रदर्शन

महिलाओं के नग्न होकर प्रदर्शन का तरीका सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। लोग महिला हिंसा को लेकर लगातार इस पर लिख रहे हैं।

मंगलवार को टॉप ट्रेंड में

मंगलवार को टॉप ट्रेंड में

मंगलवार को महिलाओं का नग्न प्रदर्शन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर FemicidioEsGenocidio टॉप ट्रेंड में आ गया। कई घंटे तक ये ट्रेंड में रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
Are You Over 18?
By entering the site, you agree to our terms and conditions