कर्नाटक विधानसभा में 3 नहीं 15 विधायक देख रहे थे डर्टी पिक्चर

समिति में चार भाजपा सदस्यों में एक नेहरू ओलेकर ने संवाददाताओं से कहा हमें निश्चित सूचना है कि उस दिन सदन में 15 से अधिक विधायकों ने वीडियो देखा था। इसमें तीनों प्रमुख पार्टियों भाजपा, जद एस और कांग्रेस के सदस्य शामिल हैं। ओलेकर ने कहा कि केवल तीन मंत्रियों ने ही वीडियो नहीं देखा था बल्कि तीन प्रमुख पार्टियों के अन्य लोगों ने सदन में वीडियो देखा था जब कार्रवाई चल रही थी।
इस मामले ने उस समय काफी तूल पकड़ा था। कांग्रेस ने तो इस मामले में मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा से इस्तीफे तक की मांग कर दी थी। अब इस मामले में उनके अपने विधायकों का नाम भी सामने आ रहा है।
अब ऐसे में यह सवाल सामने आता है कि कार्रवाई के दौरान अगर ये 15 विधायक अश्लील फिल्में देख रहे थे तो वहां कार्रवाई में हिस्सा कौन ले रहा था। आखिर शर्म हया पार कर चुके इन विधायकों को विधानसभा को डर्टी प्लेस बनाने के अपराध में पार्टी से बर्खास्त क्यों नहीं किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications