प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रजिस्ट्रेशन: सुझाव एवं बहुमूल्य जानकारी
Private Limited Company Registration: अगर आप कोई बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा बनाए गए नियमों और प्रक्रियाओं के अनुसार उसका रजिस्ट्रेशन कराना होगा। किसी कंपनी का रजिस्ट्रेशन कानूनी तौर पर उसकी पहचान के लिए जरूरी है, जिससे इस बात का भरोसा होता है कि वह कंपनी कोई गैर- कानूनी काम नहीं कर रही है। इसके अलावा, बिजनेस के मालिकों को भी कंपनी के रजिस्ट्रेशन, खास तौर पर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में रजिस्ट्रेशन से कई फायदे मिलते हैं।
प्राइवेट लिमिटेड कंपनी देश में कारोबार करने वाली सबसे सामान्य संस्थाओं में से एक है, जो छोटे और
मध्यम आकार के संगठनों के लिए सबसे बेहतर है। हालाँकि, किसी भी बिजनेस के मालिक को कॉर्पोरेट कार्य
मंत्रालय द्वारा तय की गई प्रक्रिया के माध्यम से कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस लेख में प्राइवेट
कंपनी के रजिस्ट्रेशन के बारे में कुछ सुझाव और बहुमूल्य जानकारी दी गई है।

प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का क्या मतलब है
प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कारोबार करने वाले संगठनों का ही एक प्रकार है, जिसका मालिकाना हक सीमित
लोगों के पास होता है और वे ही इस बिजनेस को चलाते हैं। ये लोग कंपनी के डायरेक्टर तथा शेयरधारक
होते हैं और 100% शेयरों के मालिक होते हैं। कंपनी का मालिकाना हक निजी तौर पर कुछ लोगों के पास
होता है, इसलिए इसके डायरेक्टर तथा शेयरधारक सार्वजनिक रूप से शेयरों की ट्रेडिंग नहीं कर सकते हैं।
प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एक फायदा यह है कि इसमें देनदारी सीमित होती है, जिसमें शेयरधारक केवल
कंपनी के लोन तथा कर्जों के लिए जिम्मेदार होते हैं, जो उनके द्वारा कंपनी में निवेश की गई रकम या दिए
गए योगदान के बराबर होता है।
प्राइवेट कंपनी रजिस्ट्रेशन के बारे में सुझाव एवं बहुमूल्य जानकारी
प्राइवेट कंपनी रजिस्ट्रेशन के बारे में कुछ सुझाव एवं बहुमूल्य जानकारी नीचे दी गई है:
रजिस्ट्रेशन का कारण
अपनी कंपनी का रजिस्ट्रेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में कराना समझदारी भरा कदम है, क्योंकि
इससे आपकी कंपनी को एक अलग कानूनी वजूद मिलेगा। अपनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का रजिस्ट्रेशन
कराने के बाद, उसे बैंकों और NBFCs के ऑनलाइन मार्केटप्लेस या प्लेटफ़ॉर्म से आसानी से लोन मिल
सकता है। इसके अलावा, कंपनी अपने नाम पर प्रॉपर्टी भी रख सकती है और अदालत में मुकदमा कर
सकती है, या उस पर मुकदमा चलाया जा सकता है। कंपनी के रजिस्ट्रेशन से आपको सीमित देनदारी का भी
फायदा मिलेगा, जिससे आपका आर्थिक जोखिम सीमित हो जाएगा।
दस्तावेज़
प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में कंपनी के डायरेक्टर्स और शेयरधारकों को कुछ
दस्तावेज़ जमा करने की ज़रूरत होती है। उन्हें पहचान का प्रमाण देना होगा, जिनमें PAN कार्ड, आधार
कार्ड, वोटर ID कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट (इनमें से कोई एक) शामिल हैं। इसके अलावा, आपको
बिजली, टेलीफोन और मोबाइल बिल जैसे दस्तावेज़ जमा करके पते का प्रमाण देना होगा। रजिस्ट्रेशन के
आवेदन के नामंजूर होने से बचने के लिए, आपको सभी ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करने होंगे।
DSC और DIN
प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में रजिस्ट्रेशन कराने से पहले, आपको मान्यता प्राप्त अधिकारियों से
डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा। प्राइवेट लिमिटेड कंपनी रजिस्ट्रेशन के ऑनलाइन फॉर्म पर
डिजिटल रूप से हस्ताक्षर करने के लिए DSC की ज़रूरत होती है। इसके अलावा, आपको डायरेक्टर
आईडेंटिफिकेशन नंबर (DIN) भी प्राप्त करनी होगी। आप DIR-3 भरकर या SPICe+ ऑनलाइन सिस्टम
के ज़रिये DIN के लिए आवेदन कर सकते हैं। किसी कंपनी के डायरेक्टर की कानूनी रूप से पहचान करने के
लिए DIN की ज़रूरत होती है।
SPICe+ फ़ॉर्म
SPICe+ फ़ॉर्म को अच्छी तरह से भरने के लिए आपको MCA पोर्टल पर जाना होगा। कंपनी को रजिस्टर
करने, DIN, TAN तथा PAN आवेदन जारी करने और ESIC एवं EPFO को रजिस्टर करने के लिए इस
फ़ॉर्म का उपयोग किया जाता है। इसमें आपको अपने रजिस्टर्ड ऑफिस का पता, डायरेक्टर्स के नाम, शेयर
पूंजी, कारोबारी गतिविधियां जैसी जानकारी भरनी होगी।
PAN और TAN
आपको PAN और TAN प्राप्त करने के लिए अलग-अलग आवेदन जमा करने की जरूरत नहीं होती है, जैसा
पहले होता था। जब आप SPICe+ फ़ॉर्म भरकर जमा करते हैं, तो PAN और TAN के लिए आवेदन अपने
आप ही जमा हो जाते हैं। इस फ़ॉर्म को जमा करने के बाद, आपको कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय से एक ई-मेल
भेजा जाएगा, जिसमें कंपनी का सर्टिफिकेट ऑफ़ इनकॉर्पोरेशन, PAN और TAN मौजूद होगा।
सलाह
प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में कई अन्य बातें और कानूनी पहलू शामिल हैं। अगर
आपको लगता है कि आप रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को अच्छी तरह से नहीं समझ पाए हैं, तो आपके लिए
किसी कानूनी सलाहकार से सलाह लेना बेहतर होगा। कानूनी सलाहकार आपको इससे जुड़े कानूनी पहलुओं
को समझने में मदद करेगा और आपकी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रजिस्ट्रेशन में मदद करेगा, ताकि आपका
आवेदन नामंजूर नहीं हो।
जो लोग छोटे या मध्यम आकार का कारोबार करना चाहते हैं, उनके लिए प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का बिजनेस स्ट्रक्चर सबसे बेहतर है। प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में अपने बिजनेस का रजिस्ट्रेशन कराना इस लिहाज से भी मायने रखता है कि, इससे आपकी कंपनी को कानूनी पहचान मिलती है, साथ ही कानूनी रूप से अलग इकाई के फायदे भी मिलते हैं। प्राइवेट कंपनी रजिस्ट्रेशन के बारे में सुझाव एवं बहुमूल्य जानकारी को जानने के बाद, आपके लिए अपने बिजनेस का रजिस्ट्रेशन कराना बेहद आसान हो जाएगा।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications