Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डॉ कुमार विश्वास ने किया नेशनल मीडिया क्लब के लीडरशिप लेसन्स फ्रॉम रामायण कैलेंडर का विमोचन

विश्वास ने कहा कि, श्रीराम नारायण अवतारों में सर्वाधिक पूर्ण हैं। उनमें छल नहीं है। वह एक शिष्य‚ पुत्र‚ भाई‚ पति‚ राजा‚ मित्र‚ भारतीय एवं हर रूप में सर्वश्रेष्ठ हैं।

Kumar Vishwas released Leadership Lessons from Ramayana Calendar of National Media Club

युग कवि कुमार विश्वास ने मंगलवार को भगवान राम पर आधारित नेशनल मीडिया क्लब के 'लीडरशिप लेसन्स फ्रॉम रामायण' कैलेण्ड़र का विमोचन किया। इस अवसर पर विश्वास ने कहा कि 'लीड़रशिप लेसन्स फ्रॉम रामायण' कैलेण्ड़र में भगवान श्रीराम के लीड़रशिप व उनके गुणों को लेकर जो बातें कही गयी हैं‚ वह सभी के लिए प्रेरणादायी है। विश्वास ने यहां कहा कि यह नेशनल मीडि़या क्लब के चेयरमैन रमेश अवस्थी द्वारा सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि राम हमारे लिए न केवल प्रेरणादायी बल्कि सभी के लिए आदर्श हैं। उनसे सभी को जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। यदि शक्ति और मर्यादा का अद्भुत तालमेल स्थापित करना हो तो हमें श्रीराम के रास्ते पर चलना होगा।

विश्वास ने कहा कि, श्रीराम नारायण अवतारों में सर्वाधिक पूर्ण हैं। उनमें छल नहीं है। वह एक शिष्य‚ पुत्र‚ भाई‚ पति‚ राजा‚ मित्र‚ भारतीय एवं हर रूप में सर्वश्रेष्ठ हैं। युग कवि ने कहा कि राम आराध्य भी हैं और आराधना भी। राम साध्य भी हैं और साधना भी ! राम मानस भी हैं और गीता भी! राम राम भी हैं और सीता भी! राम धारणा भी हैं और धर्म भी हैं! राम करण भी हैं और राम कर्म भी ! राम गृहस्थ भी हैं और संत भी ! राम आदि भी हैं और अंत भी। युग कवि ने कहा कि श्रीराम किसी की निंदा नहीं करते‚ विनम्रता उनमें कूट-कूटकर भरी है‚ वह धर्मज्ञ हैं‚ हमेशा सत्य बोलते हैं‚ सदाचारी हैं‚ दृढ़-प्रतिज्ञ हैं‚ विवेकवान हैं‚ अपने मन पर नियंत्रण रखने वाले हैं‚ अहंकार की शून्यता है।

कवि ने कहा कि, सबसे महत्वपूर्ण है कि श्रीराम अपनी शक्ति का प्रदर्शन नहीं करते‚ वह समाज के कल्याण में अपनी शक्ति का सदुपयोग करते हैं। इसी आधार पर यह कहा जा सकता है कि लोग जाति-धर्म के बंधनों से ऊपर उठकर श्रीराम के आदर्शों पर चलें। अपने मन की अयोध्या को सजाएं-संवारें व उस अयोध्या में श्रीराम के चरित्र को पुनर्स्थापित करें।

इस अवसर पर नेशनल मीडि़या क्लब के चेयरमैन रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रभु श्री राम का जीवन आदर्श पूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि कण-कण में है राम‚ हर मन में है राम‚ आस्था और संगम में बसते हैं प्रभु श्री राम। सफलता पाने के लिए या एक सफल शासक‚ बॉस‚ टीम लीडर‚ नेतृत्वकर्ता बनने के लिए व्यक्ति के अंदर कई गुण होने चाहिए। श्री राम के चरित्र से हम कई गुण सीख सकते हैं जो आपको सफल होने में सहायक होंगे। श्री अवस्थी ने कहा कि एक सफल नेतृत्वकर्ता की पहचान होती है कि उसे पता होता है कि उसकी टीम में किसकी क्या योग्यता है। प्रभु श्री राम ने सभी को उनकी योग्यता के अनुसार कार्यभार सौंपा और वे हर कार्य में सफल हुए। उन्होंने कई लोगों को दक्षता बढ़ाने के लिए भी कई कार्य सौंपे। गौरतलब है कि ड़ॉ. कुमार विश्वास भगवान राम के जीवन और चरित्रों पर अपनी अनूठी रामकथा अपने-अपने राम से देश एवं विदेशों में लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।

आपको बता दें की अभी कुछ दिन पहले ही नेशनल मीडिया क्लब की उत्तर प्रदेश मीडिया डायरेक्टरी 2023 एवं भगवान श्री राम पर आधारित 'लीडरशिप लेसन्स फ्रॉम रामायण' डायरी का विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में विमोचन किया था। विमोचन कार्यक्रम में प्रदेश के कई सम्मानित पत्रकार मौजूद रहे।

विमोचन के अवसर पर नेशनल मीडिया क्लब की लीडरशिप लेसन्स फ्रॉम रामायण डायरी 2023 के बारे में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नेशनल मीडिया क्लब के द्वारा भगवान राम की लीडरशिप , उनके गुणों को लेकर जो बाते डायरी में प्रकाशन की गयी है वह लोगों के लिये प्रेरणादायी है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री महाना ने नेशनल मीडिया क्लब के प्रयासों की भरपूर सरहाना की थी और एन॰एम॰सी॰ चेयरमैन रमेश अवस्थी को अपना प्रिय मित्र बताया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+