मुंबई से दिल्ली तक: 1win का IPL 2025 क्रिकेट रोड शो
पूरा मई महीना, 1win ने भारत की सड़कों पर एक खास मिशन के साथ सफर किया: IPL 2025 का जोश उन क्रिकेट प्रेमियों तक पहुँचाना, जो देश के दूर-दराज़ इलाकों में बसे हैं। एक राष्ट्रीय रोडशो के हिस्से के रूप में, यह ब्रांड मुंबई से नई दिल्ली तक के रास्ते में कई शहरों और कस्बों में पहुंचा, जहाँ इसके ब्रांडेड ट्रकों, फै़न ज़ोन और स्थानीय इन्फ्लुएंसर्स की कारवां ने लोगों का मनोरंजन किया।
भारतीय कलाकार सुरभि ज्योति और विशाल पांडे भी इस यात्रा में शामिल हुए और अपने आकर्षण,हास्य और क्रिकेट प्रेम से हर मंज़िल को रोशन कर दिया। स्थानीय इन्फ्लुएंसर्स के साथ मिलकर,उन्होंने कहानियां साझा कीं,अपनी पसंदीदा टीमों का उत्साह बढ़ाया और हज़ारों फै़न्स के चेहरों पर मुस्कानें लाईं।

'क्रिकेट एक ऐसी चीज़ है जो हम सबको जोड़ती है और 1win का यह रोडशो उस जुड़ाव को और भी खास बना गया। जब ट्रक आते थे तो लोगों की आँखों में जो उत्साह दिखता था,वो जादू जैसा था,' विशाल पांडे ने
कहा।
मुंबई से नई दिल्ली तक के लंबे रास्ते में, 1win के नीले ट्रक केवल एक सफर नहीं कर रहे थे-वे IPL 2025 की खुशी लोगों तक पहुँचा रहे थे। हर स्टॉप एक जश्न में बदल गया, जहाँ लाइव स्क्रीनिंग, क्रिकेट-थीम वाले खेल, गिफ्ट्स और सरप्राइज सेलेब्रिटी विज़िट्स हुए।
शाम को, 1win ने अपने ट्रकों को ओपन-एयर सिनेमा में बदल दिया, जहाँ तारों के नीचे बड़े पर्दों पर IPL मैचों का सीधा प्रसारण किया गया-सार्वजनिक रूप से और पूरी तरह मुफ्त। इस तरह, वे लोग भी जो टीवी या मोबाइल डेटा तक पहुँच नहीं रखते, इस राष्ट्रीय उत्सव का हिस्सा बन सके और अपने हीरोज़ के लिए तालियाँ बजा सके।
'ऐसा लग रहा था जैसे हम किसी असली एडवेंचर पर निकले हों-शहर दर शहर घूमते हुए, इतने शानदार लोगों से मिलना और तारों के नीचे क्रिकेट देखना। गाँवों में जो मुस्कानें हमने देखीं, उन्हें मैं कभी नहीं भूलूँगी,' सुरभि ज्योति ने कहा।
इस IPL अभियान के ज़रिए, 1win ने सिर्फ़ उपहार ही नहीं, बल्कि एक संदेश भी पहुँचाया: क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं है-यह एक ऐसा माध्यम है जो हमें एक साथ लाता है और एक समुदाय के रूप में जोड़ता है। देखिए कैसे 1win ने एक साधारण स्क्रीनिंग को एक यादगार अनुभव और खुशी के पल में बदल दिया, @1winCharity YouTube चैनल पर।
1win के बारे में
1win.Charity, अंतरराष्ट्रीय होल्डिंग 1win की परोपकारी शाखा है, जो सतत विकास और सामुदायिक उत्थान के लिए समर्पित है। 'We Care. We Share' (हम परवाह करते हैं, हम साझा करते हैं) के आदर्श वाक्य से प्रेरित होकर, 1win Charity दुनिया भर में वंचित समुदायों की सहायता करता है और मानवीय सहायता, रीसाइक्लिंग तथा स्वास्थ्य संबंधी पहलों पर विशेष ध्यान देता है।












Click it and Unblock the Notifications