न्यूयॉर्क में गूंजा 'भारत माता की जय': एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर लहराया तिरंगा, 'तारक मेहता' स्टार्स की रौनक

न्यूयॉर्क की मशहूर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग एक बार फिर भारत के राष्ट्रध्वज के रंगों केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगा उठी। 'फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स' (FIA NY-NJ-CT-NE) ने 14 अगस्त को अपने वार्षिक लाइटिंग समारोह का आयोजन किया।

यह खास मौका था 44वें भारत दिवस (India Day) का, जो इस साल 'हार्मनी इन हेरिटेज' (Harmony in Heritage) थीम के तहत आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन में दो बड़े ऐतिहासिक मील के पत्थरों का जश्न एक साथ मनाया गया भारत की आजादी का 80वां वर्ष और अमेरिका की स्थापना की 250वीं वर्षगांठ।

Bharat Mata Ki Ja

सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ शानदार आगाज

समारोह की शुरुआत बिना मेनन के निर्देशन में 'कलाश्री स्कूल ऑफ आर्ट्स' के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य से हुई। FIA के संयुक्त सचिव स्रुजल पारिख ने कार्यक्रम की मेजबानी की और दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के साझा इतिहास व तालमेल पर जोर दिया।

इस मौके पर FIA के चेयरमैन अंकुर वैद्य ने कहा, "अमेरिका के 250 साल और भारत की आजादी के 80 साल एक साथ मनाना हमारे लिए दोहरी खुशी की बात है। हमारे समुदाय का गौरव, मेयर सैम जोशी की मौजूदगी ने इस उत्सव की शुरुआत को और भी खास बना दिया।" कार्यक्रम को FIA के अध्यक्ष श्रीकांत अक्कापल्ली ने भी संबोधित किया।

इंडियन-अमेरिकन कम्युनिटी का दिखा दबदबा

विशेष निमंत्रण पर पहुंचे एडिसन (Edison) के मेयर सैम जोशी ने ट्रिस्टेट क्षेत्र में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान की जमकर तारीफ की। उन्होंने हेल्थकेयर, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और एंटरटेनमेंट जैसे क्षेत्रों में भारतीयों की भूमिका को रेखांकित किया।

जब 'जेठालाल' और 'तारक मेहता' की टीम ने खींचा स्विच

इस समारोह में भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (TMKOC) की स्टारकास्ट ने शिरकत कर माहौल में चार चांद लगा दिए। शो के कलाकार दिलीप जोशी (जेठालाल), मुनमुन दत्ता (बबीता जी), मंदार चंदवाड़कर (भिड़े), सोनालिका जोशी (माधवी), बलविंदर सिंह (सोढ़ी) और नितेश भालूनी (गोली) असित कुमार मोदी के नीला फिल्म प्रोडक्शंस की इस टीम के साथ मौजूद रहे। इन्होंने विशेष अतिथि 'शेष' के साथ मिलकर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को तिरंगे से रोशन करने वाला सेरेमोनियल लीवर खींचा।

दुनिया भर के लाखों लोगों ने देखा यह ऐतिहासिक पल

मैनहट्टन के इस ऐतिहासिक लैंडमार्क पर हुए इस नजारे को सैकड़ों लोगों ने मौके पर देखा, जबकि FIA के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए दुनिया भर के लाखों दर्शकों ने इसकी लाइवस्ट्रीमिंग का आनंद लिया। लाइट-अप के बाद मेहमानों ने ग्रैंड स्टेयरकेस पर तस्वीरें खिंचवाईं और ऑब्जर्वेशन डेक पर जश्न मनाया।

क्या है FIA?

फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स (FIA) अमेरिका में भारतीय संस्कृति, परंपरा और विरासत को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारतीय-अमेरिकी समुदाय और अमेरिकी जनता के बीच सांस्कृतिक व सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए काम करने वाली एक प्रमुख गैर-लाभकारी संस्था है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+