Bengaluru Viral Video: 'खिड़की से नीचे गिरा लैपटॉप,हुआ चकनाचूर', Flipkart से मिला रिफंड, लोग हैरान

Bengaluru Viral Video: बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में एक लैपटॉप ऊंचाई से सड़क पर गिरता हुआ दिखाई देता है,जो जमीन से टकराते ही दो हिस्सों में टूट जाता है। इस घटना का वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर Aniket Chaudhary ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "In Bengaluru, it doesn't rain cats and dogs. It rains laptops." (laptop ki baarish bhi hone lagi hai ab!) इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Bengaluru Viral Video

क्या है वायरल वीडियो में?

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक लैपटॉप किसी इमारत की खिड़की या बालकनी से सीधे व्यस्त सड़क पर गिरता है। जमीन पर गिरते ही लैपटॉप बुरी तरह टूट जाता है। सड़क से गुजर रहे लोग अचानक हुई इस घटना को देखकर रुक जाते हैं। वीडियो में एक स्कूटी सवार भी दिखाई देता है, जो ऊपर देखकर हैरानी जताता है कि आखिर यह हुआ कैसे। कुछ ही देर बाद लैपटॉप की मालकिन नीचे पहुंचती है, टूटे हुए लैपटॉप की तस्वीरें लेती है और उसके हिस्सों को उठाकर वापस घर ले जाती है।

2 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

यह वीडियो X पर 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इंटरनेट यूजर्स ने इसे ""Peak Bengaluru Moment"" बताया। एक यूजर ने मजाक में लिखा, ""प्रोजेक्ट की डेडलाइन से पहले लैपटॉप जमीन पर पहुंच गया।"" वहीं दूसरे ने कहा, ""यह वीडियो देखने के बाद मैंने अपने लैपटॉप को गले लगा लिया।""

खुद सामने आई लैपटॉप की मालकिन

दिलचस्प बात यह है कि वायरल वीडियो लैपटॉप की मालकिन Shivganga तक भी पहुंच गया। उन्होंने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ""वो मैं ही हूं। आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद, लेकिन सब ठीक है। मुझे Flipkart से रिफंड मिल गया।"" उनकी यह प्रतिक्रिया पढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स और भी ज्यादा हैरान रह गए।

Bengaluru Viral Video

Flipkart से कैसे मिला रिफंड?

शिवगंगा ने बताया कि उन्होंने लैपटॉप के नुकसान की तस्वीरों के साथ Flipkart से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें खरीद के साथ जुड़े पोस्ट-परचेज प्रोटेक्शन प्लान के तहत कुछ रिफंड मिला। कई यूजर्स का मानना था कि इतनी असामान्य घटना में किसी भी ई-कॉमर्स कंपनी से मुआवजा मिलना मुश्किल होता है। यही वजह है कि कमेंट सेक्शन में लोगों ने सवाल पूछना शुरू कर दिया कि आखिर उन्हें रिफंड कैसे मिल गया। कई यूजर्स ने लिखा, ""सच में पैसे वापस मिल गए?"" और ""मुझे नहीं लगा था कि Flipkart ऐसी घटना को भी कवर करेगा।""

सोशल मीडिया पर छिड़ी नई चर्चा

इस घटना के बाद कई लोगों ने अपने गैजेट्स के लिए उपलब्ध डैमेज प्रोटेक्शन और इंश्योरेंस प्लान की जांच शुरू कर दी। वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में सलाह दी कि लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बालकनी या खिड़की के किनारे रखने से बचना चाहिए। एक साधारण दुर्घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है, जहां लोगों को न केवल एक वायरल मोमेंट मिला बल्कि डिवाइस प्रोटेक्शन प्लान की अहमियत भी समझ में आई।

वीडियो यहां देखें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+