"बांग्लादेश" दक्षिण एशिया का नया सितारा
16 दिसम्बर 1971 को बांग्लादेश नामक नये देश का अस्तित्व में आना द्विराष्ट्र सिद्धांत पर सबसे बड़ा सवाल था. बांग्लादेश के वजूद ने इस "कु"तर्क को पूरी तरह से ख़ारिज कर दिया कि एक मुल्क बनाने के लिए सभी लोगों का सामानधर्मी होना बुनियादी शर्त है. बांग्लादेश ने मजहब पर अपनी भाषा और संस्कृति को तरजीह दी जिसके चलते पाकिस्तान को अपना एक हिस्सा खोना पड़ा. पूर्वी पाकिस्तान की आबादी भले ही मुस्लिम बहुल रही हो लेकिन सिर्फ यही उनके लिये काफी नहीं था वे बंगाली भी थे जिसे पाकिस्तान के संस्थापकों द्वारा नजरअंदाज किया गया.

विभाजन के बाद भी दक्षिण एशिया पर लगातार धार्मिक उन्माद और उग्र राष्ट्रवाद का साया मंडराता रहा है जो कि लगातार बढ़ता ही जा रहा है, ऊपर से आज भारत और पाकिस्तान के सीमा का शुमार दुनिया के सबसे खतरनाक और संवेदनशील सीमाओं में किया जाता है. संयोग से आज बांग्लादेश की राजसत्ता और सिविल सोसायटी अपने आप को इस उन्माद से बचाने में कामयाब साबित हो रही है और अपने देश को उस रास्ते पर ले जाती हुयी दिखाई पड़ रही है जो कुछ वर्षों पहले भारत का रास्ता था. आज 50वीं वर्षगांठ पर दुनिया बांग्लादेश को दक्षिण एशिया के एक नये उभरते हुए सितारे के तौर पर देख रही है जो संवैधानिक धर्मनिरपेक्षता द्वारा संचालित होकर आर्थिक,सामाजिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
उबड़ खाबड़ रास्तों भरा सफर
एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में बांग्लादेश के आधी सदी का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है जिसमें बांग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु की हत्या, दो सैन्य तानाशाहों का राज, सैन्य तख्तापलट और राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या, तीन कार्यवाहक शासन सरकारें , दो महिला प्रधानमंत्रियों के नेतृत्व वाली सरकारें शामिल हैं. दरअसल अपनी स्थापना के समय से ही बांग्लादेश अपनी इस्लामी बनाम बंगाली पहचान के द्वंद्व के बीच उलझा रहा है और इस दौरान जो भी पलड़ा भारी हुआ उसी के अनुसार इस मुल्क का मिजाज भी बदलता रहा. 1971 में जब बांग्लादेश आजाद हुआ तो वह एक तबाह देश था, नया युद्धग्रस्त मुल्क, बुनियादी ढांचे, भोजन की कमी और सामूहिक अवसाद से घिरा हुआ था. दुनिया इसे "बास्केट केस" मानती थी. लेकिन इसके संस्थापक नेता शेख मुजीबुर रहमान "बंगबंधु" के पास अपने देश के भविष्य का एक नक्शा था. उन्होंने आजादी के नौ महीने के भीतर ही बांग्लादेश के लिए एक प्रगतिशील संविधान के निर्माण को सुनिश्चित किया. इस संविधान के चार बुनियादी सिद्धांत थे: लोकतंत्र, राष्ट्रवाद, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता. लेकिन इस बीच बांग्लादेश की मुक्ति के तीन वर्ष के भीतर ही बंगबंधु की हत्या कर दी गई.
उनकी मृत्यु के बाद बांग्लादेश में लम्बे समय तक उथल-पुथल का दौर रहा और इस दौरान सेना, सेना से संबद्ध दलों और लोकतान्त्रिक ढंग से चुनी गयी सरकारों का शासन रहा. पिछले करीब तेरह वर्षों से बंगबंधु की बेटी शेख हसीना बांग्लादेश का नेतृत्व कर रही हैं और इस दौरान वहां राजनीतिक स्थिरता आयी है, जिसका असर बांग्लादेश के आर्थिक विकास दर और सामाजिक विकास संकेतकों में भी साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि पिछले एक दशक के दौरान बांग्लादेश एक गरीब से विकासशील राष्ट्र में बदल गया है यहां तक कि बांग्लादेश की आर्थिक विकास दर अपने हमसाया मुल्क भारत से आगे निकल गई है. इसकी वजह साफ़ हैं, इस दौरान दोनों मुल्कों के फोकस बिंदु में बदलाव आया है जहाँ एक तरफ बांग्लादेश अपने आप को कट्टपंथी और प्रतिगामी ताकतों के चुंगल से बाहर निकालने में कामयाब हुआ है वहीँ भारत इस दलदल में धंसता गया है. आज जहाँ बांग्लादेश अपने भविष्य की यात्रा में है वहीं भारत इतिहास को भविष्य मानकर पीछे की तरफ बढ़ रहा है. 1971 में आजादी के समय बांग्लादेश की जीडीपी 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर के करीब थी जो कि आज लगभग 324 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गयी है. इन पचास वर्षों के दौरान प्रति व्यक्ति आय भी 93 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर दो हजार डॉलर से अधिक हो गई है. पिछले एक दशक के दौरान बांग्लादेश की जीडीपी छह फीसदी से ऊपर रही है जबकि पिछले तीन वर्षों से बांग्लादेश ने लगातार सात प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर हासिल की है जोकि एशिया में सर्वाधिक है.
सामाजिक विकास संकेतकों में भी बांग्लादेश का प्रदर्शन उल्लेखनीय है, 1971 में आजादी के समय, बांग्लादेश दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक था जिसकी 71प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से थी जोकि 2016 में घटकर 24 प्रतिशत रह गयी. पिछले डेढ़ दशक के दौरान ही बांग्लादेश करीब ढाई करोड़ लोगों को गरीबी से उबारने में कामयाब हुआ है. इसके अलावा ग्लोबल हंगर इंडेक्स जैसे सूचकांक में भी बंगलादेश (76) अपने हमसाया मुल्कों भारत (101) और पाकिस्तान (92) की तुलना में बेहतर स्थिति में है.महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक समावेशन में भी यह देश आगे बढ़ रहा है. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) की ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट (2021) ने बांग्लादेश को 156 देशों में 65वें स्थान पर रखा है, जो 2006 के 91वें स्थान से काफी बेहतर है. इसी प्रकार से बांग्लादेश में श्रम बल में महिला भागीदारी की दर 40प्रतिशत के करीब है जोकि भारत (22.3 प्रतिशत) की तुलना में काफी बेहतर है. हालांकि जीडीपी आधारित विकास माडल होने की वजह से बांग्लादेश का विकास व्यापक असमानताओं से भी ग्रस्त है. विश्व असमानता रिपोर्ट 2022 के अनुसार बांग्लादेश के 10 प्रतिशत लोगों का देश की 43 प्रतिशत राष्ट्रीय आय पर कब्ज़ा है जबकि 50 प्रतिशत आबादी के पास राष्ट्रीय आय का केवल 17प्रतिशत हिस्सा है.
आगे रुकावट भी है
बांग्लादेश के संविधान के चार मुख्य सिद्धांत थे - लोकतंत्र, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और बंगाली राष्ट्रवाद जोकि बंगबंधु की हत्या के बाद अधर में झूलते रहे हैं. बंगबंधु के बाद सेना अधिकारी से राष्ट्रपति बने ज़ियाउर रहमान ने "बांग्लादेशी मुस्लिम राष्ट्रवाद" लेकर आये. रहमान ने प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी को भी शह दिया जिसकी वजह से आज बंगलादेश में इसकी जड़ें काफी मजबूत है. इसके बाद एक और सैन्य तानाशाह हुसैन मुहम्मद इरशाद ने संविधान में संशोधन करते हुये इस्लाम को बांग्लादेश का राजकीय धर्म बना दिया.
आज बांग्लादेश की राजनीति स्पष्ट रूप से दो ध्रुवीय धाराओं में विभाजित है एक 'सेक्युलर' और दूसरी 'कट्टरपंथी धार्मिक'. बंगबंधु की बेटी शेख हसीना प्रथम खेमे का नेतृत्व कर रही है जो 2008 से लगातार प्रधानमंत्री हैं. उनके कार्यकाल के दौरान बांग्लादेश में लोकतान्त्रिक और प्रगतिशील ताकतें मजबूत हुयी है. इसी वजह से 2013 में वहां शाहबाग जैसा व्यापक आन्दोलन हो सका जो 1971 के युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार गुनाहगारों को सजा और पाकिस्तान परस्त कट्टरपंथी संगठन जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध जैसी मांगों पर आधारित थी. लेकिन वे अभी भी 1972 के संविधान को बहाल करने का अपना वादा पूरा करने का साहस नहीं दिखा सकीं है. जाहिर हैं कट्टरपंथी खत्म नहीं हुए हैं बल्कि नेपथ्य में जाकर अपने मौके के इन्तजार में हैं. शेख हसीना के बाद बांग्लादेश किस दिशा में आगे बढ़ेगा इसको लेकर चिंता करने की वाजिब वजहें भी हैं.
बहरहाल 50 साल पहले बांग्लादेश देश जैसे मुल्क का वजूद में आना ही इस उपमहादीप के लिए एक सबक की तरह था इसने विभाजन के सिद्धांत पर पानी फेर दिया था और अब पचास साल बाद एक बार फिर इस उपमहाद्वीप खासकर भारत लिए एक सबक की तरह है कि कैसे कट्टरपंथ और धर्मान्धता को परे रखकर एक प्रगतिशील और सफल राष्ट्र के रूप में आगे बढा जा सकता है. हालाकि यह रास्ता कभी भारत का हुआ करता था लेकिन आजकल भारत विभाजन के "कु"तर्क को सही ठहराने और इतिहास के गोते लगाने में व्यस्त है जोकि दरअसल पाकिस्तान का रास्ता था. बांग्लादेश की कहानी प्रगतिशील और विकासशील दक्षिण एशिया के कहानी का एक नया अध्याय है जिसका जश्न मनाया जाना चाहिए.
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications