ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में हार की स्वीकार, TMC ने कहा- जारी है काउंटिंग, अटकलें न लगाएं
कोलकाता, 2 मई। पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित और हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम के नतीजों को लेकर अभी खींचतान जारी है। कुछ देर पहले मीडिया को दिए अपने एक बयान में टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में अपनी हार स्वीकार करते हुए पार्टी को मिले प्रचंड बहुत पर ध्यान देने को कहा। वहीं, दूसरी तरफ अब टीएमसी ने अपने आधिकारिक ट्वीट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि नंदीग्राम की मतगणना प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, कृपया अटकलें न लगाएं।

आपको बता दें कि नंदीग्राम में वोटिंग 1 अप्रैल को हुई थी, यहां 88 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट डाला था। सुवेंदु अधिकारी और ममता बनर्जी के अलावा इस सीट से सीपीआईएम उम्मीदवार मीनाक्षी मुखर्जी भी मैदान में थीं। नंदीग्राम का किला फतह करने के लिए ममता और सुवेंदु ने कोई कसर नहीं छोड़ी। कई रैलियों में तो सुवेंदु ने यहां तक कह दिया था कि वह टीएमसी चीफ को 50 हजार वोटों के अंतर से हराएंगे। अब खुद सीएम ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में अपनी हार को स्वीकार कर लिया है लेकिन टीएमसी ने कहा कि वोटों की गिनती अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ें: West Bengal: प्रचंड जीत के बाद ममता बोलीं- बंगाल ने देश को बचा लिया, चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना
चुनाव आयोग को पोर्टल पर आपडेट किए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो नतीजों का ऐलान अभी नहीं किया गया है लेकिन सुवेंदु अधिकारी टीएमसी चीफ ममता बनर्जी से काफी आगे चल रहे हैं। नंदीग्राम में सुवेंदु 69399 वोटों से लीड कर रहे हैं जबकि ममता बनर्जी 59020 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अगर नतीजों में ममता बनर्जी की हार होती है तो यह उनके लिए बड़ा झटका होगा। इस बीच बंगाल में जीत की हैट्रिक लगाने जा रहीं ममता बनर्जी ने रविवार शाम कालीघाट मंदिर में पूजा की।












Click it and Unblock the Notifications