West Bengal Unlock: पश्चिम बंगाल में म्यूजियम, पार्क, स्मारकों को खोलने की मिली अनुमति, ये हैं नए नियम

West Bengal Unlock: पश्चिम बंगाल में म्यूजियम, पार्क, स्मारकों को खोलने की मिली अनुमति, ये हैं नए नियम

कोलकाता, 17 अगस्त: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के कम मामले होता देख सरकार धीरे-धीरे अनलॉक प्रक्रिया की ओर बढ़ रही है। पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को राज्य में पहले से ही कोविड से संबंधित प्रतिबंधों के बीच मंगलवार यानी आज से अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 17 अगस्त से एएसआई संरक्षित स्मारकों, पार्कों और म्यूजियम खोलने की अनुमति दी गई है। इन जगहों पर एक साथ 50 फीसदी से अधिक लोग नहीं जा सकते हैं। इसके अलावा इन जगहों पर कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार और प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है।

West Bengal Unlock

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्यभर में बार और रेस्तरां सहित सभी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सामान्य कामकाजी घंटों तक खोलने की अनुमति दी है। यानी राज्य मं सुबह 10 बजे से बार, रेस्तरां और दुकाने खोली जा सकती हैं। लेकिन रात को 10.30 बजे से पहले ही सबकुछ बंद करने का निर्देश है। यह छूट सोमवार से लागू हो गई है।

राज्य प्रशासन ने पिछले हफ्ते मौजूदा कोरोना वायरस लॉकडाउन प्रतिबंधों को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया था, लेकिन रात के कर्फ्यू के समय को दो घंटे कम कर दिया गया है।, इसे रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर दिया गया है।

ममता बनर्जी ने हाल ही में कहा था, बंगाल में कोविड-10 ​​की स्थिति काफी अच्छी है लेकिन कोरोना की तीसरी लहर का खतरा अभी भी बना हुआ है। यही एक कारण है कि हमने लोकल ट्रेनों को अनुमति नहीं दी है। इसलिए, हमने चल रहे कोविड प्रतिबंधों को 15 दिनों के लिए और बढ़ाकर 30 अगस्त तक कर दिया है।

Recommended Video

      UP Election 2022: बंगाल के बाद TMC की नजर UP पर, इन 48 जिलों में बनाई पकड़ | वनइंडिया हिंदी

      पश्चिम बंगाल लॉकडाउन के नए दिशानिर्देश

      -पश्चिम बंगाल में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू।

      -पश्चिम बंगाल में सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित हो सकते हैं।

      - 31 अगस्त तक लोकल ट्रेनें नहीं चलाई जाएंगी। राज्य में 50 प्रतिशत वैक्सीनेशन होने के बाद ही ट्रेनें संचालित होंगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+